Jind Female Prisoner Gang Rape : हरियाणा से दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। जींद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंगरेप किया गया। दो कैदियों ने जेल की वैन में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला कैदी को 20 फरवरी को जेल वैन से रोहतक पीजीआई ले जाया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के साथ वैन में दो कैदी मनीष और सतीश भी मौजूद था। आरोप है कि पुलिसवाले वैन खड़ी कर कुछ दस्तावेज तैयार करवा रहे थे। इस दौरान दोनों कैदियों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। इसके बाद कैदियों ने वैन में उसके साथ गैंगरेप किया।
यह भी पढ़ें : बसपा ने जारी की छठी लिस्ट, वाराणसी-फिरोजाबाद में बदला उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जींद सिविल लाइन में महिला कैदी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसे लेकर जींद सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि पीजीआई रोहतक में यह घटना हुई। अब यह केस रोहतक पुलिस को सौंप दिया गया है। अब रोहतक की पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें : भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे ‘यमराज’, लोकसभा चुनाव में दिख रहे अजब-गजब रंग
नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में सजा काट रही महिला
पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में महिला जेल में बंद है। इसे लेकर उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। तनाव के चलते जेल में जान देने की कोशिश करने के मामले में महिला कैदी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
11 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines