IPS Y Puran Singh: हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वाई. पूरन कुमार की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है. 7 अक्टूबर को दोपहर के करीब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास में खुद को गोली मार ली. जिसके बाद पुलिस को उनके पास से एक वसीहतनामा और आठ पन्नों का एक नोट बरामद हुआ है. वहीं अब इस मामले में आईपीएस पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार द्वारा दो सीनियर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत करने की बात सामने आ रही है.
गोली मारकर की थी आत्महत्या
दरअसल चंडीगढ़ पुलिस को मंगलवार को दोपहर 1 बजे थाना-11 क्षेत्र से आत्महत्या की सूचना मिली. जिसके बाद एसपी, डीएसपी और CSFL टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. उनका शव बेसमेंट के कमरे में मिला और उनके सिर में गोली लगने का निशान था. घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई और घटनास्थल से सर्विस गन, इलेक्ट्ऱ़ॉनिक डिवाइस, वसीयत और 8 पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इन सभी चीजों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
यह भी पढ़ें- ‘ऑडियो क्लिप और ट्रांसफर से नाराजगी…’, क्या ADGP पूरन कुमार को सता रहा था इस बात का डर?
नौकरी जुड़ी परेशानी का जिक्र
बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में उन्होंने नौकरी जुड़ी परेशानी, नाराजगी, मानसिक दबाव और कई विवादों का जिक्र किया हुआ है. हालांकि अभी तक नोट और वसीहतनामे को लेकर अधिकारी तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इतनी जानकारी जरूर सामने आई है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को परिसर से बाहर जाने के लिए कहा था और फिर वह घर के नीचे बने एक कमरे में गए और कुर्सी पर बैठकर खुद को गोली मार ली.
पूरन कुमार की IAS ने लगाए ये आरोप
बताया जा रहा है कि हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में उनकी पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार ने हरियाणा के दो सीनियर अधिकारियों पर उत्पीड़न, जाति-आधारित भेदभाव और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मामले में उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को 4 पन्नों की शिकायत दी है.
यह भी पढ़ें- ADGP के घर से मिला 8 पन्नों का नोट, वसीयतनामा, किस बात से नाराज थे वरिष्ठ IPS अधिकारी?
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
20 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines