IPS Sumit Kumar Harassment Case: हरियाणा पुलिस विभाग में आजकल हड़कंप मचा हुआ है। 7 महिला पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम लेटर लिखकर एक IPS अफसर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। यह आरोपी कोई और नहीं, जींद के SP सुमित कुमार हैं, जिन्हें मामला सामने आने के बाद ट्रांसफर कर दिया है।
साथ ही उनके खिलाफ जांच भी बिठा दी है। हालांकि गत 3 नवंबर को केस की जांच SP आस्था मोदी, ADGP ममता सिंह और हिसार IG को सौंपी गई है। अब यह मामला हरियाणा महिला आयोग तक भी पहुंच गया है। आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पुलिस विभाग को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश देकर रिपोर्ट तलब की। वे पीड़ित महिला पुलिस कर्मियों से भी मिलेंगी।
यह भी पढ़ें:वाराणसी में पत्नी-3 बच्चों का कातिल पति नहीं तो कौन? 5वां मर्डर होते ही पलटा केस
सुमित कुमार समेत 4 अफसरों पर लगाए गए आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IPS सुमित कुमार जींद जिले में बतौर SP तैनात हैं और उनके अंडर कार्यरत 7 महिला पुलिस कर्मियों ने ही उन पर आरोप लगाए हैं। 18 अक्टूबर को लिखा गया आरोपों से भरा लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले को गंभीरता से लेकर सैनी सरकार ने जांच के आदेश दिए।
आरोप लगाए गए हैं कि सुमित कुमार, एक महिला IPS अधिकारी, एक SHO और एक DSP के साथ मिलकर रैकेट चलाते थे। महिलाओं के जरिए पुरुषों को हनीट्रैप में फंसाते हैं और पैसा वसूली करते हैं। पीड़िताओं ने लेटर में लिखा है कि उन्होंने रैकेट के बारे में डिप्टी SP गीतिका को बताया था, लेकिन उन्होंने कहा कि साहब का सहयोग कीजिए, आपका ही भला होगा। वरना बहुत बुरा अंजाम भुगतना होगा।
यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप-मर्डर केस की चार्जशीट में 5 बड़े खुलासे, जानें CBI ने क्या कहा?
पीड़िताओं की कार्रवाई न होने पर सुसाइड की धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िताओं ने चिट्ठी में लिखा है कि सुमित कुमार तक जब उनके रैकेट का भंडाफोड़ होने की बात पहुंची तो उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रमोशन दिलाने का लालच देकर गलत फेवर मांगा। पदोन्नति और सैलरी बढ़ाने के लिए समझौता करने का ऑफर दिया। साथ महिला अधिकारी के जरिए दबाव बनाया। विरोध करने पर एनुअल वर्क रिपोर्ट खराब करने की धमकी दी।
उन्होंने कई उच्च अधिकारियों से सुमित कुमार की शिकायत की, लेकिन उन्हें कार्रवाई की बजाय नसीहत मिली कि सुमित कुमार को सहयोग करो। पीड़िताओं ने लेटर में लिखा है कि अगर सुमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे सुसाइड कर लेंगी और इसकी जिम्मेदारी सुमित कुमार के साथ-साथ सरकार की भी होगी। लेटर पढ़ते ही IG शत्रुजीत कपूर को तलब करके सुमित के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए।
यह भी पढ़ें:इनरवियर में सड़कों पर घूमने वाली लड़की अब कहां-कैसी हालत में? ईरान और खामेनेई को किया चैलेंज
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
5 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines