हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वाई. पूरन कुमार की मौत से हड़कंप मच गया है. 7 अक्टूबर को दोपहर के करीब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास में खुद को गोली मार ली. अब खबर है कि पुलिस को उनके पास से एक वसीहतनामा और आठ पन्नों का एक नोट बरामद हुआ है.
बताया जा रहा है कि नोट में उन्होंने नौकरी जुड़ी परेशानी, नाराजगी, मानसिक दबाव और कई विवादों का जिक्र किया हुआ है. हालांकि अभी तक नोट और वसीहतनामे को लेकर अधिकारी तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इतनी जानकारी जरूर सामने आई है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को परिसर से बाहर जाने के लिए कहा था और फिर वह घर के नीचे बने एक कमरे में गए और कुर्सी पर बैठकर खुद को गोली मार ली.
हैरान करने वाली बात ये है कि ADGP वाई. पूरन कुमार का 29 सितंबर को तबादला हो गया था. हालांकि वह छुट्टी पर चल रहे थे और उनकी छुट्टी खत्म होने वाली ही थी. घटना के बाद पुलिस दल और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है. चंडीगढ़ एसएसपी ने पुष्टि की कि पुलिस को सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की सूचना मिली थी. आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार का शव उनके आवास पर मिला है. सीएफएसएल (केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद और जानकारी सामने आएगी.
पत्नी देश से थी बाहर
वहीं आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं और वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान की यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं. पति-पत्नी दोनों प्रदेश में सम्मानित अधिकारी माने जाते हैं और दोनों कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.
यह भी पढ़ें: ADGP ने खुद को क्यों मारी गोली? सस्पेंस बरकरार, CM सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं IAS पत्नी
पुलिस के मुताबिक IPS अधिकारी पूरन कुमार की पत्नी के लौटने के बाद 8 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम एक बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स द्वारा कराया जाएगा. कहा तो यह भी जा रहा है कि तबादले से वे नाराज थे. पूरन कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और मां हैं. बड़ी बेटी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटी बेटी चंडीगढ़ में ही रहती है.
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines