11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं। योग की बात आते ही बाबा रामदेव का जिक्र होने लगता है, जो पूरी दुनिया में योग को पहुंचाने के लिए प्रमुख नामों में जाने जाते हैं। पतंजलि योगपीठ, हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग की तरफ से इस बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में योग दिवस के मौके पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी योग करेंगे।
21 जून को ब्रह्मसरोवर में भव्य आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पतंजलि योगपीठ की तरफ से कुरुक्षेत्र जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन योग ऋषि स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में, हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 21 जून को ब्रह्मसरोवर पर होने वाले इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाना है।
इस कार्यक्रम में एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे। यह आयोजन सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक किया जाना है। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि सबके साथ योग करने का परिणाम है कि दुनिया के 200 करोड़ से अधिक लोग योग करने लगे हैं और 500 करोड़ से अधिक लोग योग के महत्व को समझने लगे हैं।
भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर जाकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
पतंजलि योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक राकेश कुमार ‘भारत’ ने बताया कि इस साल देशभर के योग प्रेमियों की भारी भागीदारी देखने को मिलेगी। भीषण गर्मी पड़ रही है, इसके बावजूद गांव-गांव और घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक सक्रिय रूप से योग प्रशिक्षण सत्र तथा सामुदायिक सहभागिताएं आयोजित कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए हैं, जिनमें पिपली, शाहाबाद, पेहोवा, थानेसर और लाडवा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इस्माइलाबाद के निकट रोड़ी शहीदान और अंगरावली धर्मशाला जैसे गांवों के लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूक किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सुधा, डिप्टी कमिश्नर नेहा सिंह और एसपी नीतीश अंगरावली सहित तमाम जिम्मेदार लोगों और सरकारी अधिकारियों ने भी द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लिया।
क्या बोले बाबा रामदेव?
बाबा रामदेव ने कहा है कि योग दिवस के दिन लोग घरों से बाहर निकलकर अपने गली-मोहल्ले में भी भाई-बहनों के साथ योग करें। इस दिन जब सैटेलाइट से फोटो खींची जाए, तो 50 करोड़ लोग एक साथ योग करते दिखाई दें। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब 100 करोड़ लोग एक साथ योग करते दिखाई देंगे।
दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कहां हुआ था आयोजित?
बता दें कि दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन बाबा रामदेव ने हरिद्वार के पतंजलि वेलनेस में योग किया था। इस दौरान बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। तब योगगुरु ने कहा था कि योग हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। योग हमारे जीवन की समस्या का समाधान है। योग आत्म अनुशासन है। योग आत्म दर्शन है और योग आत्म उपचार है। करीब ढाई घंटे तक चले इस योग कार्यक्रम पूरी दुनिया को योग अपनाने का संदेश दिया था।
यहां देखें वीडियो
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines