---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

International Yoga Day: рдХреБрд░реБрдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рд╕реЗ рд╡рд┐рд╢реНрд╡ рдордВрдЪ рддрдХ, рдпреЛрдЧрдЧреБрд░реБ рд░рд╛рдорджреЗрд╡ рдХрд╛ рдиреЗрддреГрддреНрд╡ рдХрд░реЗрдЧрд╛ рдорд╛рдирд╡рддрд╛ рдХреЗ рдирдП рдпреБрдЧ рдХрд╛ рд╢рдВрдЦрдирд╛рдж, рдЧреВрдВрдЬреЗрдЧрд╛ рднрд╛рд░рдд рдХрд╛ рдЖрддреНрдорд┐рдХ рд╕рдВрджреЗрд╢

рд╣рд░рд┐рдпрд╛рдгрд╛ рдХреЗ рдХреБрд░реБрдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рдЕрдВрддрд░рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рдпреЛрдЧ рджрд┐рд╡рд╕ рдкрд░ рднрд╡реНрдп рдЖрдпреЛрдЬрди рдХреА рддреИрдпрд╛рд░реА рд╣реИ, рдЬрд┐рд╕рдореЗрдВ рдмрд╛рдмрд╛ рд░рд╛рдорджреЗрд╡ рдФрд░ рдореБрдЦреНрдпрдордВрддреНрд░реА рдирд╛рдпрдм рд╕рд┐рдВрд╣ рд╕реИрдиреА рдПрдХ рд▓рд╛рдЦ рд▓реЛрдЧреЛрдВ рд╕рдВрдЧ рдпреЛрдЧ рдХрд░реЗрдВрдЧреЗред рдЗрд╕ рджреМрд░рд╛рди рдПрдХ рд▓рд╛рдЦ рд▓реЛрдЧ рдПрдХ рд╕рд╛рде рдпреЛрдЧ рдХрд░реЗрдВрдЧреЗред 21 рдЬреВрди рдХреЛ рдмреНрд░рд╣реНрдорд╕рд░реЛрд╡рд░ рдкрд░ рд╣реЛрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╕рдорд╛рд░реЛрд╣ рдХреЛ рднрд╡реНрдп рдФрд░ рдРрддрд┐рд╣рд╛рд╕рд┐рдХ рд╣реЛрдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं। योग की बात आते ही बाबा रामदेव का जिक्र होने लगता है, जो पूरी दुनिया में योग को पहुंचाने के लिए प्रमुख नामों में जाने जाते हैं।  पतंजलि योगपीठ, हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग की तरफ से इस बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में योग दिवस के मौके पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी योग करेंगे।

21 जून को ब्रह्मसरोवर में भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पतंजलि योगपीठ की तरफ से कुरुक्षेत्र जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन योग ऋषि स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में, हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 21 जून को ब्रह्मसरोवर पर होने वाले इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाना है।

---विज्ञापन---

इस कार्यक्रम में एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे। यह आयोजन सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक किया जाना है। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि सबके साथ योग करने का परिणाम है कि दुनिया के 200 करोड़ से अधिक लोग योग करने लगे हैं और 500 करोड़ से अधिक लोग योग के महत्व को समझने लगे हैं।

भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर जाकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

पतंजलि योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक राकेश कुमार ‘भारत’ ने बताया कि इस साल देशभर के योग प्रेमियों की भारी भागीदारी देखने को मिलेगी। भीषण गर्मी पड़ रही है, इसके बावजूद गांव-गांव और घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

---विज्ञापन---

उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक सक्रिय रूप से योग प्रशिक्षण सत्र तथा सामुदायिक सहभागिताएं आयोजित कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए हैं, जिनमें पिपली, शाहाबाद, पेहोवा, थानेसर और लाडवा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।


इस्माइलाबाद के निकट रोड़ी शहीदान और अंगरावली धर्मशाला जैसे गांवों के लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूक किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सुधा, डिप्टी कमिश्नर नेहा सिंह और एसपी नीतीश अंगरावली सहित तमाम जिम्मेदार लोगों और सरकारी अधिकारियों ने भी द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लिया।

क्या बोले बाबा रामदेव?

बाबा रामदेव ने कहा है कि योग दिवस के दिन लोग घरों से बाहर निकलकर अपने गली-मोहल्ले में भी भाई-बहनों के साथ योग करें। इस दिन जब सैटेलाइट से फोटो खींची जाए, तो 50 करोड़ लोग एक साथ योग करते दिखाई दें। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब 100 करोड़ लोग एक साथ योग करते दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कहां हुआ था आयोजित?

बता दें कि दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन बाबा रामदेव ने हरिद्वार के पतंजलि वेलनेस में योग किया था। इस दौरान बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। तब योगगुरु ने कहा था कि योग हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। योग हमारे जीवन की समस्या का समाधान है। योग आत्म अनुशासन है। योग आत्म दर्शन है और योग आत्म उपचार है। करीब ढाई घंटे तक चले इस योग कार्यक्रम पूरी दुनिया को योग अपनाने का संदेश दिया था।

यहां देखें वीडियो

First published on: Jun 19, 2025 05:26 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola