Jaguar Fighter Aircraft Crashed : हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस विमान ने अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, विमान हादसे से पहले पायलट ने कूदकर अपनी जान बचा ली। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
यह विमान हादसा पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी स्थित बालदवाला गांव के पास हुआ, जहां आसमान में उड़ता भारतीय वायुसेना का विमान अचानक से जमीन पर आ गिरा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर विमान गिरते ही आसपास के गांव के लोग डर गए और भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि हादसे के बाद विमान में आग लग गई और धुआं आसमान में उठता नजर आया।
यह भी पढ़ें : Video: हिमानी के ‘हत्यारे’ की पहली फोटो रिवील, कांग्रेस नेता के मर्डर की इनसाइड स्टोरी
एयरफोर्स ने जांच के दिए आदेश
भारतीय वायुसेना के अधिकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट सुरक्षित है। विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि विमान का पायलट पैराशूट से सुरक्षित नीचे उतरा।
विमान क्रैश का वीडियो वायरल
जगुआर लड़ाकू विमान हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। इस हादसे को लेकर वायरल वीडियो में पहाड़ों में जंगल के बीच क्षतिग्रस्त विमान नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सूटकेस से मृत मिली Himani Narwal कौन? जिसकी हत्या से हिला हरियाणा, कांग्रेस से क्या कनेक्शन?
सिस्टम में खराबी आने से हुआ ये हादसा : वायुसेना
भारतीय वायुसेना के अनुसार, भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान आज एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के कारण अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने से पहले उसे जमीन पर किसी भी आवासीय क्षेत्र से दूर ले गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
6 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines