---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

सूटकेस से मृत मिली Himani Narwal कौन? जिसकी हत्या से हिला हरियाणा, कांग्रेस से क्या कनेक्शन?

Who was Himani Narwal Congress Connection: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। हिमानी के हत्यारे का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। हरियाणा पुलिस ने 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

---विज्ञापन---

Himani Narwal Profile: बीती रात हरियाणा के संपाला बस अड्डे से शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं जब शव की शिनाख्त हुई, तो हर कोई दंग रह गया। यह शव किसी और का नहीं बल्कि कांग्रेस की जानी-मानी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का था। वही हिमानी, जिसे कुछ महीनों पहले सभी ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाते हुए देखा गया था। राहुल के साथ हिमानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। मगर किसे पता था कि हिमानी की कहानी इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी? हिमानी हत्याकांड में हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 1 संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पिता और भाई की हो चुकी है मौत

हिमानी नरवाल के परिवार में सिर्फ उनकी मां और भाई हैं। हिमानी हरियाणा के रोहतक में रहती थीं। उनके पिता ने काफी पहले ही खुदखुशी करके इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं हिमानी के भाई की भी सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब हिमानी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वो सूटकेस भी हमारा है… हिमानी के भाई ने बहन की मौत पर तोड़ी चुप्पी; कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

मां को किसपर शक?

पुलिस हिमानी के कातिलों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं हिमानी की मां और भाई का कहना है कि कातिल कांग्रेस पार्टी से ही कोई हो सकता है। हिमानी की मां ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में हिमानी को राहुल गांधी के साथ देखकर कांग्रेस के कई नेताओं को बुरा लगा था। हिमानी इतनी छोटी उम्र से ही राजनीति में अपनी पहचान बना रही थी। ऐसे में जलन के कारण किसी ने हिमानी की जान ले ली।

---विज्ञापन---

हरियाणा में कांग्रेस का चर्चित चेहरा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमानी हरियाणा के सोनीपत से ताल्लुक रखती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता के पद पर रहीं हिमानी कई बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करती थीं। हाल ही में उन्हें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम में भी देखा गया था। इसके अलावा कांग्रेस की कई सामाजिक कार्यक्रमों और रैलियों में हिमानी लोक कलाकारों के साथ परफॉर्मेंस देती थीं।

---विज्ञापन---

कांग्रेस से कनेक्शन

कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने के अलावा हिमानी कानून यानी लॉ की पढ़ाई कर रही थीं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। हिमानी ने एक्स अकाउंट पर अपना बायोडाटा शेयर करते हुए खुद को भारतीय युवा कांग्रेस की वाइस प्रेसिडेंट बाताया है। पूर्व युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी की मानें तो उनके कार्यकाल के दौरन हिमानी रोहतक की ग्रामीण जिला अध्यक्ष थीं। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर संगठन के हर कार्यक्रम में वो बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थीं।

यह भी पढ़ें- बेरहमी से पीटा, हड्डियां तोड़ीं और चुन्नी से घोंटा गला; सूटकेस में कांग्रेस नेता की लाश मिलने से हड़कंप

First published on: Mar 02, 2025 04:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola