पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया। जिसके बाद गुरुग्राम को हाई अवर्ट पर रखा गया है। साथ ही 7 जुलाई तक कई चीजों का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।
बता दें कि गुरुग्राम के अजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर ने हाल ही में पहलगाम हमले (22-04-2025) और बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत 9 मई से 7 जुलाई 2025 तक गुरुग्राम में कुछ वस्तुओं के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
आइए जानते हैं कौन सी ये वस्तुएं हैं? जान लें
1. ड्रोन
2. माइक्रो लाइट विमान
3. ग्लाइडर्स/पावर ग्लाइडर्स
4. गरम हवा के गुब्बारे
5. पतंग उड़ाना
6. चीनी माइक्रो लाइट्स
7. आतिशबाजी एवं पटाखे
बता दें कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। दहशत को रोकने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला गुरुग्राम में सभी साइबर कैफे, पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, मकान मालिकों और कार्यालयों को निर्देश दिया गया है।
1. किरायेदार रजिस्टर बनाए रखें।
2. अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखें।
3. यदि प्रवास 7 दिनों से अधिक हो तो पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।
गुरुग्राम सायरन
अजय कुमार ने शुक्रवार 9 मई को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। डीसी अजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद सभी एसडीएम और बीडीपीओ कार्यालयों में 5 किलोमीटर रेंज वाले सायरन लगाने की पहल की है। इसके अलावा, जिले भर में अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 1-2 किलोमीटर की रेंज वाले सायरन लगाए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर अपडेट रहने की बात कही
भारत-पाक के संघर्ष के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है। इसके अलावा, सभी सत्यापित जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यह सलाह दी गई है कि निवासियों को डीसी गुरुग्राम और डीआईपीआरओ गुरुग्राम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से अपडेट रहने के लिए भी बोला है।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines