गुरुग्राम में रेप पीड़िता ने सीपी ऑफिस के बाहर की सुसाइड की कोशिश, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवती, जो कि दुष्कर्म की पीड़िता है वो पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची. रो-रोकर चीखती हुई उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की. लड़की ने कहा, “अब तो मौत ही एकमात्र रास्ता है… न्याय नहीं मिलेगा तो जीने का क्या फायदा?” पढ़ें विमल कौशिक की रिपोर्ट.

haryana news

प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवती, जो कि दुष्कर्म की पीड़िता है वो पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची. रो-रोकर चीखती हुई उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की. लड़की ने कहा, “अब तो मौत ही एकमात्र रास्ता है… न्याय नहीं मिलेगा तो जीने का क्या फायदा?”

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि तीन महीने पहले हुए रेप के मामले में कोर्ट का स्पष्ट आदेश होने के बावजूद आरोपी अभी तक फरार है. उल्टा आरोपी के परिवार वाले और उनके गुंडे उसे और उसके परिवार को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं.

विज्ञापन

युवती का आरोप है कि बदमाशों ने उसे जबरन खाली कागजों पर दस्तखत और अंगूठे लगवाए तथा समझौते के लिए जबरदस्ती दबाव डाला जा रहा है. “वे कहते हैं कि केस वापस ले लो, वरना जान से मार देंगे. मैं थक गई हूं… अब बस मौत ही चाहती हूं.” पीड़िता ने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले वीडियो जारी की और ईमेल करके पुलिस अधिकारियों को पहले ही सूचना दे दी थी।.

पुलिस की लापरवाही ने किया मजबूर

सौभाग्य से ड्यूटी पर तैनात जवान हरकत में आए और युवती के हाथ से पेट्रोल की बोतल व माचिस छीन ली. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन दिल दहला देने वाला ये दृश्य पूरे गुरुग्राम में खलबली मचा रहा है.

विज्ञापन

सवाल अब ये उठ रहा है कि आखिर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में युवती आत्मदाह के लिए पहुंची. आखिर इतनी हिम्मत किसकी हुई कि पीड़िता को इतना मजबूर किया गया? क्या आरोपी इतना ताकतवर है कि पुलिस भी उसे छू नहीं पा रही?

महिला थाना सेक्टर 51 में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद तीन महीने से ठंडे बस्ते में क्यों रखा गया? पीड़िता का रोना देखकर आसपास खड़े लोग भी भावुक हो गए. एक स्थानीय महिला ने कहा, “ये न्याय है या मजाक? लड़की को रेप का शिकार बनाया, फिर धमकाया और अब पुलिस भी चुप है.

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रेप जैसे जघन्य अपराध में आरोपी को संरक्षण मिलना और पीड़िता का इस कदर आत्महत्या के कगार पर पहुंचना गुरुग्राम पुलिस की छवि पर सवालिया निशान लगाता है. सोशल मीडिया पर इस घटना की खबर फैलते ही लोग भड़क उठे हैं. विपक्षी दलों ने भी सरकार पर हमला बोल दिया है.

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि युवती को तुरंत काउंसलिंग के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. लेकिन पीड़िता का कहना है कि अब बहुत देर हो चुकी है. क्या इस बार पीड़िता की चीख सुनी जाएगी या फिर फाइलों में दबकर रह जाएगी? गुरुग्राम की इस सनसनीखेज घटना ने पूरे हरियाणा को झकझोर दिया है. न्याय की मांग अब सिर्फ कोर्ट तक नहीं, सड़कों पर भी गूंज रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ