गुरुग्राम: हरियाणा में बीते दिन एक युवती की उसके अपने मां-बाप और भाई हत्या कर दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिससे यह परिवार नाराज चल रहा था। अब एक सोची-समझी साजिश के तहत तीनों ने न सिर्फ युवती को गला दबाकर मार डाला, बल्कि दूसरे जिले में पड़ते अपने गांव में ले जाकर लाश को जला भी दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव सुरेहती की अंजलि नामक एक लड़की ने दूसरी जाति के संदीप नामक एक युवक के साथ लगभग 6 महीने पहले अपनी मर्जी से शादी की थी। इस फैसले से उसका परिवार नाराज था, जिसके चलते दोनों गुरुग्राम में सेक्टर 102 में किराये पर आकर रहने लग गए। युवती का भाई भी इन्हीं के साथ रहता था।
अब गुरुवार 17 अगस्त को युवती अंजलि का पति संदीप अपनी बहन के घर गया हुआ था। पीछे से अंजलि के भाई भी गांव से अपने मां-बाप को बुला लिया। इसके बाद इन सभी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, लाश को गांव ले जाकर जला भी दिया। इस राज से पर्दा तब उठा, जब बाहर गए पति ने लौटने के बाद पुलिस को शिकायत दी।
बहरहाल, पुलिस ने गांव के श्मशान से अधजले शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और साथ ही उसकी मां, पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते संदीप की शिकायत पर पुलिस ने जाट समुदाय मूल की उसकी पत्नी के कत्ल के मामले में उसके पिता, मां और भाई को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
8 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines