LIVE Hisar Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: हिसार की सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं देश की सबसे अमीर महिला और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल जीत गई हैं। उन्होंने 19500 वोटों से जीत दर्ज की है। वे इससे पहले भी हिसार से जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस बार सावित्री जिंदल ने बीजेपी से टिकट मांगा था। लेकिन बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक और मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पर ही भरोसा जताया। वहीं, कांग्रेस ने रामनिवास राड़ा को टिकट दिया था। सावित्री जिंदल के मैदान में आने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस की राहें मुश्किल होंगी, यह माना जा रहा था। राड़ा सैनी समाज से हैं, जिनके सामने एक दशक बाद अब फिर से कांग्रेस की जीत दिलाने की चुनौती थी।
सावित्री जिंंदल की संपत्ति 4,000 करोड़ डॉलर की मानी जाती है। हिसार की सीट से इस बार पूर्व मेयर गौतम सरदाना भी आजाद लड़ रहे थे। हिसार सीट से इस बार 21 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। सावित्री जिंदल ने टिकट न मिलने पर आजाद लड़ने का ऐलान किया था। बता दें कि किसी भी सूरत में जिंदल घराने को हिसार की राजनीति से अलग नहीं देखा जा सकता। जिंदल परिवार का इस सीट पर दबदबा माना जाता है। इससे पहले यह परिवार इस सीट पर 6 बार चुनाव लड़ा है, 5 बार जीत मिली है। इससे पहले यहां से सावित्री जिंदल को कमल गुप्ता ने पहली बार 2014 में हरा दिया था।
लेकिन इस बार के चुनाव में उनको सावित्री से कितनी चुनौतियां मिली हैं, नतीजों के बाद स्पष्ट हो गया है। कमल गुप्ता को RSS का करीबी बताया जाता है। जिसकी वजह से वे अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा कुमारी शैलजा के विश्वासपात्र माने जाते हैं। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने भी यहां से टिकट की डिमांड की थी। हिसार सीट पर 30 हजार वोट वैश्य समुदाय, पंजाबी वोट 24 हजार हैं। 17 हजार सैनी और 13 हजार वोट जाटों के हैं।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
12 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
12 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
14 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
16 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines