---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

Hisar Seat Result: 3 लाख करोड़ की मालकिन ने जीता चुनाव, निर्दलीय ही कांग्रेस-बीजेपी को धूल चटाई

Hisar Vidhan Sabha Election Result 2024 live vote counting news: इस बार हिसार सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बीजेपी, कांग्रेस और आजाद कैंडिडेट के बीच सीधी टक्कर रही। यहां से निर्दलीय उतरीं देश की सबसे अमीर महिला चुनाव जीत गई हैं।

---विज्ञापन---

LIVE Hisar Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: हिसार की सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं देश की सबसे अमीर महिला और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल जीत गई हैं। उन्होंने 19500 वोटों से जीत दर्ज की है। वे इससे पहले भी हिसार से जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस बार सावित्री जिंदल ने बीजेपी से टिकट मांगा था। लेकिन बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक और मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पर ही भरोसा जताया। वहीं, कांग्रेस ने रामनिवास राड़ा को टिकट दिया था। सावित्री जिंदल के मैदान में आने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस की राहें मुश्किल होंगी, यह माना जा रहा था। राड़ा सैनी समाज से हैं, जिनके सामने एक दशक बाद अब फिर से कांग्रेस की जीत दिलाने की चुनौती थी।

सावित्री जिंंदल की संपत्ति 4,000 करोड़ डॉलर की मानी जाती है।  हिसार की सीट से इस बार पूर्व मेयर गौतम सरदाना भी आजाद लड़ रहे थे। हिसार सीट से इस बार 21 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। सावित्री जिंदल ने टिकट न मिलने पर आजाद लड़ने का ऐलान किया था। बता दें कि किसी भी सूरत में जिंदल घराने को हिसार की राजनीति से अलग नहीं देखा जा सकता। जिंदल परिवार का इस सीट पर दबदबा माना जाता है। इससे पहले यह परिवार इस सीट पर 6 बार चुनाव लड़ा है, 5 बार जीत मिली है। इससे पहले यहां से सावित्री जिंदल को कमल गुप्ता ने पहली बार 2014 में हरा दिया था।

---विज्ञापन---

लेकिन इस बार के चुनाव में उनको सावित्री से कितनी चुनौतियां मिली हैं, नतीजों के बाद स्पष्ट हो गया है। कमल गुप्ता को RSS का करीबी बताया जाता है। जिसकी वजह से वे अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा कुमारी शैलजा के विश्वासपात्र माने जाते हैं। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने भी यहां से टिकट की डिमांड की थी। हिसार सीट पर 30 हजार वोट वैश्य समुदाय, पंजाबी वोट 24 हजार हैं। 17 हजार सैनी और 13 हजार वोट जाटों के हैं।

First published on: Oct 08, 2024 03:57 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola