Himani Narwal Murder: हरियाणा के रोहतक जिले में 22 वर्षीय महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। नरवाल की लाश 1 मार्च को रोहतक जिले के सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिली थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में 30 साल के सचिन नामक शख्स को अरेस्ट किया है। हिमानी ने 14 फरवरी को ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। हिमानी की डेडबॉडी जिस ड्रेस में मिली, वह उसने अपने बर्थडे पर पहनी थी। हिमानी की मां और भाई दिल्ली में रह रहे हैं, जबकि हिमानी अकेली रोहतक में रहती थी।
यह भी पढ़ें:हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ सचिन कौन? कांग्रेस नेता की हत्या करके सूटकेस में भरकर फेंका था शव
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हिमानी के मोबाइल फोन भी मिल गए हैं। हिमानी की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें मौत की वजह का पता लगा है। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में हिमानी की मौत दम घुटने यानी गला दबाए जाने की वजह से हुई है। सूटकेस में डालने से पहले उसके हाथ-पैर मोड़े गए थे। इसके अलावा बॉडी पर कहीं चोटों के निशान नहीं मिले हैं। हत्या से पहले रेप हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी है। विसरा और अन्य नमूनों को जांच के लिए मधुबन FSL लैब भेजा गया है। वहां जांच के बाद दुष्कर्म की बात पता लगेगी।
अंतिम संस्कार से पहले मंगवाया गया दामण
पुलिस के अनुसार गला घोंटकर मर्डर किया गया है। हिमानी के नाक और मुंह में खून जमा मिला है। डॉक्टरों के अनुसार गला घोंटते समय ब्लड आना संभव है। हत्या से पहले उसे नशा दिया गया था या नहीं, इसका पता भी विसरा रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। पुलिस ने मामले को सॉल्व करने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खगाली हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था।
यह भी पढ़ें:हिमानी नरवाल हत्याकांड से कितना अलग जौनपुर का अनन्या मर्डर केस? दोनों मामलों में 5 फैक्ट कॉमन
कुछ पुरानी कांग्रेसी नेताओं और सहपाठियों से भी पूछताछ की गई थी। परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले दामण मंगवाया था। सविता को दामण पहनना पसंद था। हिमानी की मां सविता के अनुसार बेटी से लास्ट बार 27 फरवरी को बात हुई थी। 28 फरवरी को उसे किसी पार्टी में जाना था, बाद में उसकी लाश मिली।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines