हिमानी नरवाल हत्याकांड से कितना अलग जौनपुर का अनन्या मर्डर केस? दोनों मामलों में 5 फैक्ट कॉमन

Himani Narwal Vs Ananya Sahani Murder: हिमानी नरवाल हत्याकांड और अनन्या साहनी हत्याकांड दोनों एक जैसे हैं। दोनों मामलों में कई समानताएं हैं। दोनों केसों में ब्वॉयफ्रेंड आरोपी है, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है। आइए जानते हैं कि दोनों केसों में क्या अंतर है?

Murder Cases

Murder Cases

Himani Narwal Vs Ananya Sahani Murder Case: हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या हुई। जिस तरह यह हत्याकांड हुआ, ऐसा ही एक केस उत्तर प्रदेश के बनारस जिले में हुआ, जिसे अनन्या साहनी हत्याकांड कहा जाता है। दोनों हत्याकांड कई मामलों में एक दूसरे से काफी मिलते जुलते हैं। हिमानी का शव एक मार्च दिन शनिवार को मिला था और अनन्या का शव एक दिन पहले 28 फरवरी को मिला था। दोनों मामलों में आरोपी ब्वॉयफ्रेंड निकला।

विज्ञापन

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि इसके अलावा दोनों मामलों में क्या अंतर और समानताएं हैं?

  • हिमानी का शव नीले रंग के सूटकेस में भरकर फेंका गया, अनन्या का शव भी लाल रंग के सूटकेस में डालकर फेंका गया था।
  • हिमानी का शव सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में मिला, अनन्या का शव भी जौनपुर में कमला हॉस्पिटल के सामने कूड़े के ढेर में मिला।
  • हिमानी की हत्या पीट-पीट कर गला घोंटकर की गई थी। अनन्या की हत्या भी लोहे के पलटे से सिर पर वार होने से हुई थी।
  • हिमानी को ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मारा गया, वहीं अनन्या को किसी बात पर विवाद होने के चलते मारा गया।
  • हिमानी पढ़ाई करने के लिए रोहतक में अपने पैतृक घर में रहती थी, अनन्या भी अपने पति से अलग किराये के कमरे में रहती थी।

 

विज्ञापन

कैसे हुआ हिमानी नरवाल हत्याकांड?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमानी की हत्या उसके ब्वॉयफ्रेंड सचिन ने की, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया और बताया कि उसने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर हिमानी की हत्या की। हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी और बार-बार पैसे मांग रही थी। वह उसे लाखों रुपये दे चुका था। तंग आकर उसने हिमानी को ठिकाने लगा दिया। घर में घुसकर पीट-पीटकर उसे अधमरा किया और चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को नीले रंग के सूटकेस में भरकर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया।

विज्ञापन

कैसे हुआ अनन्या साहनी हत्याकांड?

मिली जानकारी के अनुसार, अनन्या साहनी की हत्या उसके ब्वॉयफ्रेंड विशाल ने की। 24 फरवरी की शाम को विशाल अनन्या से मिलने उसके कमरे पर आया और रात में वही रुका। 25 फरवरी की सुबह दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर विशाल ने अनन्या के सिर में लोहे के पलट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर उसने लाल रंग के सूटकेस में उसकी लाश डाली और ई-रिक्शा पर कमला हॉस्पिटल तक ले गया, जहां झाड़ियों में उसने सूटकेस को फेंक दिया, लेकिन CCTV फुटेज से पुलिस को उसका सुराग मिल गया और पुलिस ने जौनपुर जंक्शन से विशाल को दबोच लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ