Himani Narwal Murder: कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड के नजदीक सूटकेस में मिला था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के तौर पर मामले की जांच शुरू की थी, बाद में मृतका की पहचान हिमानी नरवाल के तौर पर हुई थी। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि युवा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के पीछे झज्जर जिले के खैरपुर गांव के रहने वाले सचिन का हाथ है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। बता दें कि आरोपी अपने पड़ोसी गांव कानौंदा में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।
यह भी पढ़ें:Himani Narwal Postmortom Report: हिमानी नरवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासे?
उसकी श्यामजी मोबाइल के नाम से दुकान है। आरोपी 27 फरवरी को रात को सीधा हिमानी के घर रोहतक स्थित विजय नगर में गया था। रात को आरोपी हिमानी के साथ ही रुका और फिर हत्या की वारदात को अंजाम देकर चला गया। 28 फरवरी को सचिन एक बार फिर हिमानी के घर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए आया था। लाश को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी दोबारा अपने घर आ गया था। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें आरोपी लाश लेकर जाता दिख रहा है।
माता-पिता से सचिन के रिश्ते ठीक नहीं
हत्या के बाद वह अपने घर आकर सोया था। इस दौरान आरोपी 2 बैग लेकर घर आया था। एक मार्च की सुबह 8 बजे आरोपी दोनों बैग लेकर घर से सीधा दुकान पर गया। कुछ देर तक दुकान पर रुका और इसके बाद कहीं चला गया था। दोपहर को फिर आरोपी दुकान पर आया और इस दौरान एक कैब बुक की। इसके बाद दिल्ली चला गया था, परिवार को उसकी करतूतों की जरा सी भनक भी नहीं लगी। बताया गया है कि सचिन की पत्नी बीमार है, जो 27 फरवरी को अपने भाई के साथ दिल्ली स्थित मायके चली गई थी। सचिन के माता-पिता बुजुर्ग हैं, जिनके साथ सचिन के रिश्ते ठीक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ सचिन कौन? कांग्रेस नेता की हत्या करके सूटकेस में भरकर फेंका था शव
इसलिए ये लोग एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। माता-पिता का कहना है कि बेटे ने जो क्राइम किया है, उसकी सजा कानून देगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि हिमानी विजय नगर स्थित घर में अकेली रहती थी, जबकि फैमिली बीएसएफ कैंप दिल्ली में रह रही थी। आरोपी की फेसबुक पर एक साल पहले हिमानी के साथ दोस्ती हुई थी। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। दोनों मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से बात करते थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, हिमानी नरवाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
22 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines