Haryana Viral Video: एक्टर शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरीज (Farzi Web Series) आपने जरूर देखी होगी। इसके एक सीन में शाहिद का दोस्त बीच सड़क कार से नकली नोटों को उड़ाता है। भीड़ नोटों को बटोरने में जुट जाती है और शाहिद और उसका दोस्त पुलिस से बचकर निकल जाता है।
कुछ ऐसा ही एक वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम से आया है। इसमें एक सफेद रंग की कार की डिक्की से नोटों को उड़ाया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। अन्य की तलाश की जा रही है। केस भी दर्ज कर लिया गया है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो महज 15 सेकेंड का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कार ड्राइव कर रहा था। वहीं दूसरा युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है। वह कार की डिक्की से पैसे सड़क पर फेंक रहा था। यह पूरा सीन रात के समय का है। उस वक्त रोड भी खाली थी।
तो इस वजह से फेंक रहे थे नोट
डीएलएफ गुरुग्राम के एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो देखा गया है। जानकारी मिली कि ये युवक किसी फिल्म के सीन को रिक्रिएट कर रहे थे। गाड़ी के नंबर के आधार पर हमने आरोपी की पहचान कर ली है। बाकी के लोगों को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर! 3 महीने तक बंद रहेगा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, ये है वजह
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
20 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines