Haryana Skeletons Found: हरियाणा के भिवानी जिले में एक जली कार में दो कंकाल मिले हैं। घटना लोहारू का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी के बाद आज सुबह 8 बजे एफएसएल व अन्य टीम मौके पर पहुंची। ऐसी संभावना है कि दोनों पीड़ितों की मौत या तो वाहन में आग लगने के कारण हुई है। फिलहाल जांच जारी है।
घटनास्थल पर मौजूद लोहारू के डीएसपी ने बताया कि सुबह जली हुई बोलेरो की खबर मिली। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि बोलेरो के अंदर दो कंकाल भी हैं। फिलहाल, जांच पड़ताल जारी है। जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि दोनों लोगों की मौत जलकर हुई है या फिर उनकी मौत का कारण क्या है?
और पढ़िए – कूनो नेशनल पार्क में कल आएंगे 12 और चीते, आज रात जोहान्सबर्ग से उड़ान भरेगा C-17 ग्लोबमास्टर
भरतपुर रेंज के IG ने कही ये बात
उधर, भरतपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि भरतपुर गोपालगढ़ थाने में दो लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उनके मोबाइल फोन बंद थे। हमने उनकी तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि हरियाणा के भिवानी जिले में एक बोलेरो कार में दोनों को देखा गया था। जानकारी मिली है कि उनके साथ हिंसक मारपीट और अपहरण कर लिया गया था।
और पढ़िए – भिवानी में दिल दहलाने वाली घटना, जली बोलेरो के अंदर मिले दो युवकों के कंकाल, पुलिस का बड़ा दावा
गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि जिन दो लोगों को बोलेरो में देखा गया था, वह बोलेरो कार हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू में जली हालत में मिली। कार के अंदर दो जली हुई लाशें भी मिलीं हैं। डीएनए विश्लेषण के बाद ही दोनों की पहचान हो पाएगी कि जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, ये दोनों वही हैं या फिर कोई और।
आईजी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में नामजद लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। अगवा किए गए लोगों में जुनैद और नासिर शामिल थे। जुनैद के खिलाफ गौ तस्करी से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines