हरियाणा के गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विशाल निवासी जाजल गांव सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि विशाल पिछले कई दिनों सिंगर की रेकी कर रहा था। विशाल के इनपुट पर ही घटना वाले दिन सिंगर राहुल पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई। पोस्ट में सुनील सर्धानिया नामक शख्स सिंगर पर हमले की जिम्मेदारी ले रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और वायरल पोस्ट की जांच की जा रही है।
सिंगर की रेकी की, पंच कार भी किराये पर ली
गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच पुलिस ने बुधवार को इस मामले में एक आरोपी को सोनीपत से पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पता चला कि विशाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल फाजिलपुरिया के आने-जाने के समय, ठहरने के स्थान आदि की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घटना के बाद आरोपी विशाल अपने अन्य साथियों को सिंगर के मामले में पुलिस जांच की अपडेट भी दे रहा था। साथ ही घटना में प्रयुक्त पंच कार को किराये पर लेने में भी विशाल शामिल था।
ये भी पढ़ें: राधिका यादव केस में दोस्त की स्टेटमेंट से पलटी कहानी, अब टेनिस प्लेयर के मोबाइल से खुलेंगे राज
रेकी अलग-अलग गेस्ट हाउस में रुका था आरोपी
क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक, आरोपी विशाल रेकी के लिए वह कई बार गुरुग्राम आया था और अलग-अलग गेस्ट हाउस में रुका था। घटना वाले दिन उसने गुरुग्राम में राहुल फाजिलपुरिया की रेकी करते हुए अपने अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी थी। विशाल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके साथियों ने राहुल फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि घटना के समय विशाल भी मौके पर मौजूद था।
इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से फायरिंग मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। किसके कहने पर फायरिंग की गई, वारदात के लिए हथियार किसने उपलब्ध कराया और इसके लिए आरोपियों को कितने पैसे मिले, इन सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, STF को मिला था इनपुट
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines