चंडीगढ़/जींद: हरियाणा के जींद में शिक्षा के मंदिर को बदनाम करने वाला प्राचार्य आखिर उसके अंजाम तक पहुंच ही गया। मंगलवार को उसे बर्खास्त कर दिया गया है। मामला स्कूली छात्राओं के यौन शोषण का है, जिसमें पुलिस ने साढ़े 4 सौ के करीब लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। मामला न सिर्फ शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, बल्कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी संज्ञान में आया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उस प्रिंसिपल की सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया है।
30 अक्टूबर को हुई थी एफआईआर दर्ज
बता दें कि 31 अगस्त 2023 को जींद जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 15 लड़कियों ने राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग और अन्य को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि स्कूल का प्रिंसिपल उनके साथ अश्लील हरकतें करता है। अपनी साथ हुई घटना के बारे में पत्र के माध्यम से बताया था। हरियाणा इस पर संज्ञान ले महिला आयोग ने 14 सितंबर को मामले को जींद पुलिस को भेज दिया। बाद में शुरुआती जांच के बाद 30 अक्टूबर को पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 342 (गलत तरीके से कारावास) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम सहित कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की थी। महिला आयोग के अनुसार 60 लड़कियों के बयान दर्ज करने के बाद 4 नवंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किए जाने पर 7 नवंबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
यह भी पढ़ें: बढ़ती ‘रहस्यमयी बीमारी’ के बीच चीन पर पैनी नजर, देश में निमोनिया के लक्षण वाले मरीजों की जांच हुई शुरू
शिकायताें में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी
खास बात यह है कि इस मामले में पीड़िताओं की गिनती में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई। अब तक 390 लड़कियों के बयान दर्ज किए गए जा चुके हैं, वहीं 142 पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी प्रिसिंपल उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस मामले में जींद के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इमरान रजा द्वारा गठित यौन उत्पीड़न निवारण समिति ने प्रिंसिपल को कई घटनाओं में दोषी पाया था। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में प्रिंसिपल के कदाचार के खिलाफ कई छात्रों के बयानों पर प्रकाश डाला गया है। इसके बाद मामले की गंभीरता और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोपों को देखते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया। इसी के साथ स्कूल में एक महिला प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी गई है और कुछ स्टाफ का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: राशन वितरण घोटाला मामले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री की तबियत बिगड़ी, ICU में किया गया शिफ्ट
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines