Haryana News: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के जिलों में पिछले दिनों से लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू किया गया है. जिसके बाद सरकार की ओर से बढ़ते एक्यूआई को लेकर कक्षा 5 तक की कक्षाओं के लिए स्कूल बंद किया गया है. हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा इस आदेश के पालन के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है.
कक्षा 5 तक की कक्षाएं बंद
दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र के उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में वायु गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति का आकलन करना होगा. कहा गया है कि यदि एक्यूआई स्तर गंभीर श्रेणी में बना रहता है, तो सरकारी और निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी. इसके स्थान पर स्कूलों को ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा यह भी बताया गया है कि वायु गुणवत्ता का आकलन करते समय शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को अलग-अलग देखा जाए. कई बार शहरी इलाकों में एक्यूआई की गंभीर स्थिति होती है और ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ बेहतर हो सकती है. इसलिए एक्यूआई की स्थिति को देखते हुए निर्देशों का पालन करना होगा.
उपायुक्तों को जिलों के सभी ब्लॉकों की करनी होगी रिपोर्ट तैयार
इसके अलावा उपायुक्तों को अपने जिलों के सभी ब्लॉकों से वायु गुणवत्ता डेटा एकत्रित करके एक रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी. एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते स्मॉग, धूल और जहरीली गैसों का मिश्रण छोटे बच्चों के फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है. 10 साल से कम उम्र के बच्चे प्रदूषण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. इसलिए स्कूल बंद करना और घर से पढ़ाई कराना एक सुरक्षित विकल्प है. सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है.
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines