Himani Narwal हत्याकांड में 5 अनसुलझे सवाल! पढ़ें मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन

Himani Narwal Murder Case: हिमानी नरवाल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ सवाल अनसुलझे हैं, जिन्होंने हत्याकांड को उलझा रखा है, क्योंकि पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चला है कि हिमानी सचिन को ब्लैकमेल क्यों कर रही थी?

Himani Narwal

Himani Narwal

Himani Narwal Murder Mystery Timeline: हरियाणा के रोहतक जिले की हिमानी नरवाल मर्डर केस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी अनसुलझा है, क्योंकि पुलिस को अभी भी कुछ सवालों के जवाबों की तलाश है। पुलिस ने हत्यारोपी झज्जर निवासी सचिन ढिल्लू को गिरफ्तार किया। रोहतक के ADGP केके राव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पूरे मामला उजागर किया। हालांकि हिमानी की मां सविता देवी ने ADGP द्वारा किए गए सभी दावों को खारिज कर दिया है और उनका कहना है कि हिमानी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था।

विज्ञापन

पैसा उसकी हत्या का कारण नहीं हो सकता, इसलिए पुलिस इसका खुलासा करे कि हिमानी की हत्या क्यों की गई? सचिन और हिमानी के बीच क्या कनेक्शन था? इसके अलावा भी कई सवाल ऐसे हैं, जो न सिर्फ हिमानी की मां और भाई के मन में हैं, बल्कि पुलिस और लोगों के दिल में भी हैं, क्योंकि हत्यारोपी भी हिमानी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगा रहा है। वहीं पुलिस को एक शक यह भी है कि कहीं हिमानी नरवाल की हत्या प्रोफेशनल किलिंग तो नहीं? इसलिए इस एंगल से भी पुलिस केस को खंगाल रही है।

विज्ञापन

ये सवाल अनसुलझे…

1. क्या सिर्फ पैसे के लिए कत्ल किया गया या कोई और वजह भी थी।
2. हिमानी सचिन को ब्लैकमेलिंग क्यों कर रही थी?
3. अगर हिमानी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इवेंट में गई थी तो नाइट सूट में क्यों थी?
4. सचिन शादीशुदा और 2 बच्चों का बाप था तो हिमानी ने उसे छोड़ा क्यों नहीं?
5. हिमानी की मां के आरोपों में कितनी सच्छाई?

विज्ञापन

1 मार्च को मिली थी लाश

बता दें कि हिमानी नरवाल की हत्या 28 फरवरी की रात को की गई थी। एक मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के किनारे झाड़ियों में नीले रंग के सूटकेस में उसकी लाश मिली। गश्त कर रही पुलिस ने लावारिस सूटकेस देखा और अनहोनी की आशंका से उसे खोला तो उसमें हिमानी की लाश मिली। हिमानी विजयनगर कॉलोनी निवासी थी और लॉ की स्टूडेंट थी। साथ ही कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस की एक्टिव युवा नेता भी थी। उसे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी देखा गया था, लेकिन अचानक हिमानी की लाश मिलने से कांग्रेस के साथ-साथ पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ