Himani Narwal Murder Case Update: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। बीती रात पुलिस ने 2 युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने एक युवक की गिरफ्तारी दिखा दी। हालांकि उसने पूछताछ में पुलिस को क्या बताया? इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने पुलिस को हिमानी की हत्या करने की वजह बताई है। उसने पुलिस को हिमानी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और इसी वजह से उसकी हत्या करने की बात कही। आइए जानते हैं कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में मर्डर केस को लेकर क्या खुलासे किए?
आरोपी द्वारा किए गए खुलासे…
1. हिमानी नरवाल का मर्डर उसके घर पर किया गया।
2. हिमानी का शव उसने ही सूटकेस में डालकर फेंका था।
3. आरोपी ने बताया कि वह हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड था।
4. हिमानी और वह कई सालों से रिश्ते में थे।
5. आरोपी के अनुसार, हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
सांपला में मिला था हिमानी का शव
बता दें कि हिमानी नरवाल कांग्रेस नेता था और उसे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी देखा गया था। वह सांपला की विजयनगर कॉलोनी की रहने वाली थी। उसकी मां सविता के अनुसार, वह 28 फरवरी से लापता था। एक मार्च दिन शनिवार को सुबह सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली। शव एक सूटकेस में बंद था, जिससे दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया तो मामले का खुलासा हुआ। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस इस केस की गहन जांच कर रही है। इसी कड़ी में पहली गिरफ्तारी हुई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। वहीं सविता की मां ने कांग्रेस नेताओं पर ही हिमानी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
18 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines