---विज्ञापन---

हिमानी नरवाल के ‘हत्यारे’ के 5 खुलासे, बताया क्यों की कांग्रेस नेता की हत्या?

Himani Narwal Murder Case: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस में गिरफ्तार शख्स ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं और हिमानी से रिश्ता भी बताया। उसने पुलिस को जो कुछ बताया है, वह काफी चौंकाने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिरी आरोपी क्या कह रहा है?

---विज्ञापन---

Himani Narwal Murder Case Update: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। बीती रात पुलिस ने 2 युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने एक युवक की गिरफ्तारी दिखा दी। हालांकि उसने पूछताछ में पुलिस को क्या बताया? इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने पुलिस को हिमानी की हत्या करने की वजह बताई है। उसने पुलिस को हिमानी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और इसी वजह से उसकी हत्या करने की बात कही। आइए जानते हैं कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में मर्डर केस को लेकर क्या खुलासे किए?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आरोपी द्वारा किए गए खुलासे…

1. हिमानी नरवाल का मर्डर उसके घर पर किया गया।
2. हिमानी का शव उसने ही सूटकेस में डालकर फेंका था।
3. आरोपी ने बताया कि वह हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड था।
4. हिमानी और वह कई सालों से रिश्ते में थे।
5. आरोपी के अनुसार, हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी।

 

---विज्ञापन---

सांपला में मिला था हिमानी का शव

बता दें कि हिमानी नरवाल कांग्रेस नेता था और उसे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी देखा गया था। वह सांपला की विजयनगर कॉलोनी की रहने वाली थी। उसकी मां सविता के अनुसार, वह 28 फरवरी से लापता था। एक मार्च दिन शनिवार को सुबह सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली। शव एक सूटकेस में बंद था, जिससे दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया तो मामले का खुलासा हुआ। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस इस केस की गहन जांच कर रही है। इसी कड़ी में पहली गिरफ्तारी हुई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। वहीं सविता की मां ने कांग्रेस नेताओं पर ही हिमानी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 03, 2025 09:32 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola