Who is Himani Narwal Murder Accused Sachin: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोप में पुलिस ने सचिन नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसलिए उसने हिमानी के घर में ही उसकी हत्या कर दी और उसके सूटकेस में ही उसकी लाश डालकर सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने सचिन के बारे में जांच पड़ताल की तो उसके बारे में कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगीं। पुलिस ने हिमानी का शव एक मार्च दिन शनिवार की सुबह बरामद किया था। वहीं बहादुरगढ़ के एक गांव से सचिन को दबोच लिया। हालांकि पुलिस अभी भी इस केस की जांच कर रही है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि सचिन ने ही हिमानी की हत्या की है और वारदात को अंजाम देने में किसी और ने उसका साथ नहीं दिया।
सचिन कौन है?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमानी नरवाल का हत्यारोपी सचिन शादीशुदा है और 2 बच्चों का बाप है। उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। हिमानी से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह बहादुरगढ़ के खैरपुर गांव का निवासी है और कनौदा गांव में उसकी दुकान है। उसकी उम्र 32 साल है। उसने लव मैरिज की हुई है। उसकी पत्नी बनिया परिवार से है। उसके पिता ड्राइवर हैं और रहने वाला है। सचिन 32 साल का है और उसके दो बच्चे हैं। उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी बनिया समुदाय से है। पिता ड्राइवर हैं। सचिन के 2 और भाई-बहन हैं।
पुलिस के हाथ कैसे लगा सचिन?
पुलिस के अनुसार, हिमानी नरवाल हत्याकांड सुलझाने के लिए 128 CCTV कैमरे खंगाले, जो विजयनगर से सांपला के बीच लगे थे। इनमें एक फुटेज हिमानी के घर के पास लगे कैमरे में मिली, जिसमें एक युवक सूटकेस लेकर जाता नजर आया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस सचिन को ट्रेस करते हुए उस तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया।
मां बोली- सचिन को मिले सजा-ए-मौत
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने सचिन के लिए सजा-ए-मौत मांगी है। उन्होंने सचिन के ब्लैकमेलिंग के आरोपों को भी खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह मुझे हर बात बताती थी। उसके कई लोग पैसे ऑफर करते थे, लेकिन उसने आज तक किसी से मदद नहीं ली। वह हर रोज की पूरे दिन की बात शेयर करती थी। उसका कुछ भी मुझसे छिपा नहीं है तो ब्लैकमेलिंग या सचिन कैसे छिप सकता था? सचिन झूठ बोल रहा है। मामला कुछ और है, पुलिस को सच पता लगाना चाहिए।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines