Himani Narwal को लाल चुनरी ओढ़ाकर अंतिम विदाई; देखें कांग्रेस नेता के अंतिम संस्कार का वीडियो

Himani Narwal Funeral Video: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का अंतिम संस्कार हो गया है। उसे भाई जतिन ने मुखाग्नि देकर आखिरी विदाई दी। इस दौरान हिमानी की मां सविता और भाई की चीख पुकार सुनकर मौजूद लोगों का कलेजा भी मुंह को आ गया था। काफी गमगीन माहौल देखने को मिला।

Himani Narwal Funeral

Himani Narwal Funeral

Himani Narwal Funeral Video: हिमानी नरवाल का अंतिम संस्कार हो गया है, लेकिन इस दौरान कलेजा चीरकर रख देने वाला उस मां का रुदन सुनाई दिया, जिसने अपने जीते जी अपनी बेटी की अर्थी सजते देखी। उस भाई के रुदन ने कलेजा चीर दिया, जिसने अपनी छोटी बहन को अपने हाथों से मुखाग्नि दी। मां ने बेटी को लाल चुनरी ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी और इस दौरान मां के मुंह से सिर्फ इतनी बात निकली कि ले बेटी, तेरी जिंदगी बस इतनी थी, कन्यादान का सुख तक नहीं लिखा था मेरे नसीब में…

विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड की हैवानियत का शिकार हुई हिमानी नरवाल का अंतिम संस्कार सांपला में ही वैश्य कॉलेज के पास शिव धाम शमशान घाट में किया गया। परिवार और करीबी लोग ही हिमानी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। भाई जतिन ने हिमानी को मुखाग्नि दी। कांग्रेस मेयर पद प्रत्याशी सूरजमल किलोई हिमानी की अंतिम विदाई में शामिल हुए। इस दौरान जहां हिमानी के पार्थिव शरीर पर लाल रंग की चुनरी नजर आई, वहीं कांग्रेस का झंडा भी दिखाई दिया। हिमानी के पार्थिव शरीर को बीते दिन हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने एक्सेप्ट किया और पुलिस ने उनके सुपुर्द किया था।

विज्ञापन

हिमानी नरवाल का हत्यारोपी गिरफ्तार

बता दें कि बीते दिन हिमानी नरवाल के हत्यारोपी सचिन को पुलिस ने दबोच लिया। सचिन शादीशुदा है और उसकी दोस्ती हिमानी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। हिमानी और सचिन काफी समय से रिश्ते में थे, लेकिन सचिन ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए हिमानी पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। उसने बताया कि हिमानी उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी और वह उससे बार-बार पैसे मांग रही थी। इससे तंग आकर उसने हिमानी की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

सचिन ने बताया कि वह उससे मिलने घर गया, जहां पैसों को लेकर उससे झगड़ा हुआ। इस दौरान उसने हिमानी से मारपीट की। उसके हाथ-पैर बांधकर तार से उसका गला घोंट दिया। फिर शव को उसके ही सूटकेस में भरकर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया। वहीं हरियाणा पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सचिन का 3 दिन का रिमांड पुलिस को दिया है। इस दौरान पुलिस उससे हिमानी का मोबाइल और गहने रिकवर करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ