Himani Narwal Murder Accused Arrest: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी बहादुरगढ़ के एक गांव का रहने वाला है। उससे हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि प्रारंभिक पूछताछ में हत्यारोपी ने बड़ा कबूलनामा किया है। उसने बताया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी।
हत्या के बाद शव को सूटकेस में डालकर उसने ही फेंका था। हिमानी के साथ उसकी काफी समय से दोस्ती थी। उसने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड बताया है। उसने पूछताछ में ब्लैकमेलिंग की बात कही है। उसने बताया कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह उसको काफी पैसे भी दे चुका था, लेकिन वह बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी, इसलिए उसने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची और हत्या करके शव फेंक दिया।
सांपला में सूटकेस में मिली हिमानी की लाश
बता दें कि एक मार्च दिन शनिवार को सुबह सांपला बस स्टैंड पर नीले रंग का सूटकेस मिला था। इस सूटकेस में एक लड़की की लाश थी, जिसकी पहचान सांपला की विजयनगर कॉलोनी की रहने वाली कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई। सूटकेस बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, लेकिन उसकी मां सविता ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों पर हिमानी की हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि हिमानी 28 फरवरी से लापता थी। वह कांठवाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी और एक मार्च की सुबह उसकी लाश मिली, जबकि पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट किया है कि कहना था कि 28 फरवरी को उनका कोई कार्यक्रम कांठवाड़ी में नहीं था। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
18 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines