हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: भांजी की शादी में मामा ने दिया 1 करोड़ का शगुन, 500 के नोटों से भर दिया बहन का घर

Haryana rewari Shagun Ceremony Viral Video: हरियाणा के रेवाड़ी में एक मामा ने अपनी भांजी की शादी में 500 के नोटों से उसका घर भर दिया। समारोह में नोटों के बंडल देख हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Haryana rewari Shagun Ceremony Vial Video

Haryana rewari Shagun Ceremony Viral Video: हरियाणा के रेवाड़ी में एक शख्स ने अपनी भांजी की शादी में भरे शगुन की चर्चा पूरे देश में है। विधवा बहन के घर भाई ने 500-500 के नोटों की गड्डियों का ढे़र लगा दिया। शख्स का नाम सतबीर है और वह क्रेन का कारोबारी है। इतना ही नहीं सतबीर ने भांजी की शादी में करोड़ों रुपये के गहने भी दिए हैं। सतबीर ने कुल 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 101 रुपये शगुन के तौर पर दिए। सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डियों का बंडल खूब चर्चा में है।

रेवाड़ी जयपुर-दिल्ली हाइवे से सटा एक गांव है आसलवास। यहां रहने वाले सतबीर की बहन की शादी सिंदरपुर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई। सतबीर की बहन के एक भांजी है। भांजी की शादी से पहले सतबीर अपने गांव के लोगों के साथ शगुन देने के लिए बहन के घर पहुंचा था।

नोटों की गड्डियां देख हैरान रह गए लोग

शाम को जब शगुन की रस्म शुरू हुई तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। सतबीर ने 500 के नोटों की गड्डियों से बहन का घर भर दिया। सतबीर ने कुल 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 101 रुपये कैश के अलावा करोड़ों रुपये के सोने के गहने और अन्य सामान भी भांजी को दिया।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola