हरियाणा के सोनीपत में चार बच्चों की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. बता दें कि हरियाणा की साइको किलर पूनम गांव भावड़ की रहने वाली है. वहीं, पानीपत पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाई साइको किलर पूनम को बरोदा थाना पुलिस ने हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले गांव भावड़ में इशिका और शुभम की हत्या के क्राइम सीन को रिक्रिएट कराया. इसके बाद पुलिस ने मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूनम से पूछताछ की.
वहीं, पुलिस की जांच में भी कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. जानकारी के अनुसार, पूनम ने पहले अपनी ननद की बेटी इशिका की हत्या की और इसके ठीक आठ मिनट बाद शुभम को भी मार दिया. पुलिस के मुताबिक, शुभम उस समय सो रहा था और पूनम ने उसे पानी की टंकी में छोड़ दिया था. पूछताछ के दौरान पूनम ने बताया कि सुंदर बच्चियों को देखकर उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था और इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया.
बरोदा पुलिस द्वारा हत्या का पूरा सीन रिक्रिएट कराने के बाद पूनम से घंटों बातचीत की गई. इस दौरान मनोचिकित्सक भी मौजूद रहे. वहीं, स्थिति को लेकर पुलिस का कहना है कि उसकी मानसिक हालत को समझने के लिए मनोचिकित्सक को जांच में शामिल करना जरूरी था. फिलहाल पुलिस मनोचिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई में अहम होगी.
एसीपी गोहाना राहुल देव ने बताया कि पूनम की तीन दिन का रिमांड पूरी हो गई है और उसे जेल भेज दिया गया है. उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका सुंदर बच्चियों को देखकर दिमाग खराब हो जाता था. क्राइम सीन टीम के साथ हत्याकांड दोहराया गया. इशिका की हत्या के बाद शुभम की आठ मिनट बाद हत्या हुई और मनोचिकित्सक के साथ पूछताछ हुई है. उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines