Haryana Police Constable Ticket Dispute: हाल ही में हरियाणा पुलिस की एक कॉन्स्टेबल का वीडियो सामने आया था। जो राजस्थान राज्य परिवहन निगम की बस में सवार थी। कंडक्टर महिला सिपाही से टिकट की डिमांड कर रहा था। लेकिन महिला सिपाही का साफ कहना था कि वह टिकट नहीं लेगी। जिसके बाद कंडक्टर ने महिला सिपाही का चालान काट दिया था। अब मामला हरियाणा और राजस्थान के बीच बड़े बवाल का रूप धारण कर चुका है। अपनी कॉन्स्टेबल के चालान से नाराज हरियाणा पुलिस अब तक राजस्थान रोडवेज की 90 बसों के चालान काट चुकी है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद राजस्थान ने भी नाराजगी जताई है। सिंधी कैंप बस स्टैंड और सड़वा मोड़ पर एक ही दिन में राजस्थान ने भी हरियाणा राज्य परिवहन की 26 बसों के चालान काट डाले।
यह भी पढ़ें:लुंगी में दरोगा, महिला से कर डाली बदसलूकी; वीडियो वायरल होते ही विभाग ने लिया ये एक्शन
माना जा रहा है कि टकराव की स्थिति लंबी खिंच सकती है। बता दें कि हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल राजस्थान रोडवेज की बस में यात्रा कर रही थी। कंडक्टर ने टिकट मांगा, लेकिन महिला सिपाही ने टिकट लेने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में खूब बहस हुई। कंडक्टर ने बस को साइड में भी लगवा दिया। इतना ही नहीं, महिला सिपाही को दूसरे लोगों ने भी टिकट लेने के लिए कहा। हवाला दिया गया कि सिर्फ 50 रुपये की ही बात है। एक सिपाही की वजह से पूरी बस के यात्री परेशान हो रहे हैं। लेकिन महिला सिपाही बिल्कुल टस से मस नहीं हुई। जिसके बाद कंडक्टर ने महिला सिपाही का चालान कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई से हरियाणा पुलिस नाराज है।
दिल्ली पुलिस भी दे रही साथ
बदले की भावना के चलते अब राजस्थान से आने-जाने वाली हर बस का चालान हरियाणा पुलिस काट रही है। बस ड्राइवरों से दस्तावेज मांगे जाते हैं। ड्राइवर कंडक्टर की वर्दी, टायर में हवा, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि के नाम पर पिछले दो दिन से बड़े चालान काटे जा रहे हैं। जिसके बाद राजस्थान रोडवेज में हड़कंप की स्थिति दिख रही है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला अब राजस्थान सरकार के अफसरों तक पहुंच गया है। अब राजस्थान परिवहन निगम के अधिकारी भी मामले में हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस का साथ दिल्ली पुलिस भी दे रही है। हरियाणा पुलिस के कर्मियों का हरियाणा की रोडवेज बसों में किराया माफ है।
यह भी पढ़ें:DJ पर नाच रहे थे रईस लड़के-लड़कियां, विदेशी शराब-ड्रग्स जब्त, फार्म हाउस पर कहां चल रही थी रेव पार्टी?
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
18 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines