हरियाणा के पानीपत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जाटल रोड स्थित एक निजी स्कूल में एक कैब ड्राइवर ने सात साल के बच्चे की कथित तौर पर पिटाई की और उसे खिड़की से उल्टा लटका दिया. हालांकि यह घटना अगस्त में हुई थी, लेकिन बच्चे के माता-पिता को शनिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. उन्होंने तुरंत स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क किया और मॉडल टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
स्कूल में हुई बच्चों के साथ बर्बरता
मिली जानकारी के अनुसार, जटल रोड स्थित एक स्कूल में बच्चों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. एक वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया. वहीं, वायरल हो रही दूसरी वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं. स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
वायरल वीडियो से हुआ खुलासा
पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि उनके बेटे का इसी साल विराट नगर स्थित एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में ए़डमिशन हुआ था. उन्होंने बताया कि यह घटना 13 अगस्त को हुई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को शनिवार को परिवार ने देखा. उसके बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली. वीडियो में उन्होंने देखा कि बच्चे को पैर पर रस्सी बांध रखी है और खिड़की के सहारे उल्टा लटकाया हुआ है. ये सब देख के वो भी दंग रह गए. वहीं, एक अन्य वीडियो में उसी स्कूल की प्रिंसिपल दो अन्य बच्चों को दूसरे बच्चों के सामने थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही थी.
यह भी पढ़ें- एक्टर विजय के समर्थन में उतरी BJP, करूर रैली भगदड़ पर अन्नामलाई ने दिया बड़ा बयान
पीड़ित बच्चे ने मां से क्या कहा?
मिली जानकारी के अनुसार, जब परिवार ने इस घटना को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल से पूछताछ की तो उन्होंने दावा किया कि हमें वीडियो के बारे में नहीं पता है. वहीं, बच्चे ने अपनी मां को बताया कि स्कूल के एक टीचर ने उसे खिड़की से लटका दिया था. उससे पहले टीचर ने उसे थप्पड़ भी मारे थे और घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. पीड़ित बच्चे की मां ने कहा कि बच्चे को सिर्फ होमवर्क नहीं करने की सजा मिली.
कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
घटना की जानकारी के बाद पीड़ित बच्चे के परिवार ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी ड्राइवर अजय के खिलाफ धारा 115, 127(2), 351(2) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 75 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
स्कूल की प्रिंसिपल और ड्राइवर गिरफ्तार
पानीपत के स्कूल में बच्चे को उल्टा लटका कर पीटने वाला स्कूली ड्राइवर और स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार किया है. बच्चो को उल्टा लटका कर पीटने के वीडियो वायरल हुआ था.
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines