हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में ठोकी पिक-अप; 6 तीर्थयात्रियों की मौत

विज्ञापन

हरियाणा के पलवल इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ. कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक पिक-अप गाड़ी सड़क पर खड़े हुए एक ट्रक से टकरा गई जिसमें छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं.

इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह तड़के करीब 4.30 बजे यह हादसा हुआ. पिक-अप गाड़ी में सवार लोग राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर और राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे और वृंदावन जा रहे थे.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार यह हादसा गाड़ी चालक के झपकी लगने की वजह से हुआ है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार है और उसकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मरने वालों में तीन महिलाएं थीं. मरने वालों की पहचान- विजय (75), राजकुमार (40), रेशमा (45), कमला (65), सुधा (52), और महेश (60) के रूप में हुई है. घायलों को पलवल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया. हादसे के शिकार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola