Haryana Nuh Violence: रेवाड़ी-बावल में बवाल, दुकान और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, नूंह में अब तक 22 एफआईआर दर्ज

Haryana Nuh Violence Rewari Bawal

Haryana Nuh Violence Rewari Bawal

विशाल एंग्रीश, विमल कौशिक, नूंह-रेवाड़ी: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा आसपास के जिलों में भी फैल गई। मंगलवार को रेवाड़ी, बावल में असामाजिक तत्वों ने दुकान और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार, नकाबपोश दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने एक सलून शॉप का ताला तोड़कर दुकान के भीतर तोड़फोड़ की। इसके बाद वे एक रेस्टोरेंट में घुसे और यहां डंडे चलाए। यहां टेबल पर रखा एक मोबाइल फोन भी असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने के लिए छुप गईं महिलाएं 

रेस्टोरेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो महिला रेस्टोरेंट में बैठी हुई थी तभी हमलावर वहां पहुंच गए। इसके बाद महिलाएं जान बचाने के लिए अंदर जाकर छुप गईं। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, आपसी भाईचारे को खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सुबह स्थानीय निवासी एकत्रित होंगे।

अब तक 22 एफआईआर दर्ज

एसपी नरेंद्र बिजारनिया के अनुसार, नूंह मामले में अब तक 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जबकि 15 जनों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही लगभग 150 लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं रेवाड़ी में पुलिस के पहरे में हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। राजीव नगर स्थित शिव मंदिर में लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ी। यहां एक ही परिसर में बना मंदिर-मस्जिद बने हुए हैं। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर पीर बाबा वाली मस्जिद पर कड़ा पहरा लगा दिया है। मस्जिदों सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी पुलिस बल के साथ डीएसपी मौजूद हैं।

विज्ञापन

ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल

बता दें कि हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। हरियाणा के मेवात और सोहना में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल के बाद हिंसा हुई। देखते ही देखते हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद और पड़ोसी जिलों तक पहुंच गई। गुरुग्राम के सेक्टर-57 में भीड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां एक मस्जिद में आग लगा दी गई। हिंसा में कई पुलिस बल के जवान भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

दो दिनों के लिए कर्फ्यू और इंटरनेट बंद

नूंह में अब दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। उधर, नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ