Haryana Nuh Tension grips after stones pelted women: हरियाणा के नूंह से एक बार फिर झड़प की खबर सामने आई है। यहां पर गुरुवार को पूजा करने जा रही महिलाओं पर कथित तौर पर एक मदरसे के कुछ अज्ञात बच्चों ने उन पर पथराव किया, जिसमें कम से कम तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के नूंह में गुरुवार को एक मदरसे से कुछ अज्ञात बच्चों ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया, जिसमें कम से कम तीन महिलाएं घायल हो गईं। इस घटना के बाद नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
पुलिस ने मौलवी को पूछताछ के लिए बुलाया
नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि घटना गुरुवार रात करीब 8:20 बजे एक मस्जिद के पास हुई। जब महिलाओं का एक समूह ‘कुआं पूजन’ के लिए जा रहा था। जब वे मदरसे के पास पहुंचे तो कथित तौर पर कुछ बच्चों ने उन पर पत्थर फेंके। कुछ ही देर में दोनों समुदायों के लोग वहां जमा हो गए, जिससे हिंसाग्रस्त इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद बिजारनिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है और मदरसे के मौलवी को पूछताछ के लिए बुलाया है।
पुलिस ने आगे बताया कि गुरुवार को कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थीं और शिकायत मिली है कि मदरसे के कुछ बच्चों ने उन पर पथराव किया है। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग यहां एकत्र हुए। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कोई बड़ी चोट नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: बेरहम बाप ने ली दो बेटियों और 1 साल के बेटे की जान; टूथ पाउडर बताकर दिया जहर, फिर खिलाया रसगुल्ला
बता दें कि नूह से पहले भी इस तरह की झड़प की खबरें सामने आई हैं। जुलाई में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हरियाणा के नूंह और उसके आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक झड़पें भड़क उठी थीं, जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की जान चली गई थी और 88 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेरहमी से गला रेता…फरीदाबाद में घर के अंदर ही वॉशरूम में थैले में मिली बच्ची की लाश
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
16 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines