हरियाणा नगर निगम की 10 सीटों पर किसकी जीत? होली से पहले BJP को तोहफा
हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। हरियाणा की 10 नगर निगम सीटों पर आखिर किसकी जीत हो रही है? आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में…
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey

Haryana Nikay Chunav Results 2025: हरियाणा की 10 नगर निगम सहित 38 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे। इसके नतीजे आज सामने आ रहे हैं। 2-3 मार्च को दो चरणों में निकाय चुनाव संपन्न करवाए गए थे। आज यानी बुधवार की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। शाम तक सभी सीटों के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। वहीं पानीपत, गुरुग्रीम, फरीदाबाद, अंबाला और यमुनानगर में महिला मेयर बनना तय है।
| सीटें | जीत | पार्टी |
| हिसार | प्रवीण पोपली | BJP |
| करनाल | रेणु बाला गुप्ता | BJP |
| गुरुग्राम | राज रानी मल्होत्रा | BJP |
| रोहतक | राम अवतार बाल्मीकि | BJP |
| फरीदाबाद | प्रवीण जोशी | BJP |
| मानसेर | डॉ इंद्रजीत यादव | निर्दलीय |
| यमुनानगर | सुमन बहमनी | BJP |
| पानीपत | कोमल सैनी | BJP |
| अंबाला | शैलजा सचदेवा | BJP |
| सोनीपत | राजीव जैन | BJP |
बता दें कि आज हरियाणा में नायाब सैनी के कार्यकाल का 1 साल पूरा हो चुका है। इसी कड़ी में बीजेपी दावा कर रही है कि 1 साल के भीतर उन्होंने हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बना ली है। निकाय चुनाव के शुरुआती रुझान को देखने के बाद से ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: