Haryana Love Jihad Case: हरियाणा से भगाकर लाई गई नाबालिग लड़की का धर्मांतरण कराने के मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर शादी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग लड़की को वहारे आलम नामक युवक ने पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसे खुटार ले गया। जब लड़की के परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश की मदद ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंच लड़की को बचाया
बता दें कि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश मिश्र और संरक्षक एडवोकेट राजेश कुमार अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया और दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लड़की की मां ने पुलिस को बयान दिया।
यह भी पढ़ें: Balia News: बलिया में सामने आई मेरठ जैसी ‘मुस्कान’, जिसने प्रेमी के लिए ली पति की जान
बहला-फुसलाकर भगा ले गया था लड़की को
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वहारे आलम पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला सरोजनीनगर खुटार ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर जबरन शादी करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की के पिता व भाई पर गांव के दबंगों ने किया हमला
एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता व भाई अपनी लड़की के ससुराल गए थे गांव के दबंगों ने झगड़े के बाद लड़की के पिता व भाई की धारदार हथियार और लाठी डंडे से की जमकर की पिटाई की। लड़की के पिता और भाई की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी लड़की के भाई और पिता को घायल कर मौके से फरार हो गए। लड़की के पिता ने दबंगो पर कार्यवाही के लिए पुलिस को दी तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Saurabh Case: जेल में प्रेग्नेंट मुस्कान से दूर साहिल सुनवाई में करीब, बैठे साथ
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
8 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines