हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Haryana News: संदीप सिंह पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कोच का बड़ा दावा, कहा- जांच प्रभावित कर रहे CM खट्टर

विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच ने बड़ा दावा किया है। महिला कोच का दावा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला ने दावा किया कि मुझे फोन कॉल आ रहे हैं कि मैं भारत छोड़कर किसी और देश में जा सकती हूं और मुझे एक महीने के लिए 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। मुझे अपनी शिकायत वापस नहीं लेने के लिए कहा गया है, लेकिन ये भी कहा गया है कि चुप रहो।

मीडिया से बात करते हुए महिला कोच ने कही ये बातें

चंडीगढ़ पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के बाद मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा, “एसआईटी का गठन किया गया है, सब कुछ विस्तार से बताया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझ पर चुप रहने के लिए दबाव डाला जा रहा है।”

विज्ञापन

महिला ने कहा कि मैंने चंडीगढ़ पुलिस एसआईटी को सब कुछ विस्तार से बता दिया है। मैंने आज सुबह (मंगलवार) मुख्यमंत्री का बयान सुना, जिसमें मुख्यमंत्री खुद संदीप सिंह का पक्ष ले रहे हैं। हरियाणा पुलिस मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

महिला कोच के वकील ने किया ये दावा

कोच के वकील दीपांशु बंसल ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस ने न तो पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया है और न ही पुलिस ने उनसे पूछताछ की है।

विज्ञापन

बंसल ने कहा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एसआईटी बनाई। सब कुछ एसआईटी को बताया गया। पुलिस संदीप सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। यह एक गैर-जमानती अपराध है। संदीप सिंह को नहीं बुलाया गया, लेकिन उन्हें (महिला कोच) चार बार बुलाया गया।”

महिला के पिता ने अनिल विज से की मुलाकात

खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच के पिता के साथ धनखड़ खाप के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की।

विज्ञापन

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के कुछ घंटों बाद रविवार को कहा कि उन्होंने जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दी है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola