Haryana News: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर और सोचने वाली है. उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सीनियर अधिकारी को भी इस तरह की प्रताड़ना और दबाव झेलना पड़ा. बीजेपी को यह बात हजम नहीं होती कि दलित समाज का कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर पहुंचे. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ हुए हमले में भी बीजेपी का पूरा सिस्टम हमलावरों के साथ खड़ा दिखा.
हरियाणा की बीजेपी सरकार ने आंखें मूंद लीं है- अनुराग ढांडा
अनुराग ढांडा ने कहा कि ‘जब किसी आम आदमी को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाती है तो बीजेपी के नेता उसे छुड़ाने पहुंच जाते हैं. लेकिन जब कोई दलित समाज से जुड़ा व्यक्ति बड़ा पद हासिल करता है तो उस पर गंदे वीडियो बनाए जाते हैं, भड़काऊ बयान दिए जाते हैं और उसे नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह मामला भी वैसा ही दिखता है. एक सीनियर ऑफिसर को लगातार प्रताड़ित किया गया और हरियाणा की बीजेपी सरकार ने आंखें मूंद लीं. 10 साल से ज्यादा हो गए बीजेपी को सत्ता में और दलितों पर अत्याचार के आंकड़े लगातार बढ़े हैं. बीजेपी का इको सिस्टम चाहता है कि दलित समाज के लोग ऊंचे पदों पर न पहुंचें.
मुख्यमंत्री साहब विदेश घुम रहे हैं
अनुराग ढांडा ने कहा, ‘बाबा साहब के संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है. सरकार चाहे किसी की भी हो, अगर कोई दलित अधिकारी भी इतना दबाव झेलने पर मजबूर हो जाए कि अपनी जान दे दे, तो ये बहुत बड़ा सवाल है. मुख्यमंत्री साहब विदेश में हैं लेकिन प्रदेश में क्या हो रहा है, इसकी किसी को परवाह नहीं.
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहरी जांच होनी चाहिए और जो लोग इसमें शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई हो. आम आदमी पार्टी ने कहा कि दलितों पर किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जैसे पंजाब में ऐसी मानसिकता के खिलाफ एक्शन हुआ, वैसे ही हरियाणा में भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें-पंजाब के गांव-गांव में बनेंगे 3100 शानदार स्टेडियम, केजरीवाल और मान ने किया शिलान्यास
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
23 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
5 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines