वरिष्ठ IPS वाई. पूरन कुमार सुसाइड मामले पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी को घेरा

Haryana News: हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध मौत पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि दलित अधिकारी को प्रताड़ित किया गया और सरकार ने आंखें मूंद ली है. पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

source-news24

Haryana News: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर और सोचने वाली है. उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सीनियर अधिकारी को भी इस तरह की प्रताड़ना और दबाव झेलना पड़ा. बीजेपी को यह बात हजम नहीं होती कि दलित समाज का कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर पहुंचे. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ हुए हमले में भी बीजेपी का पूरा सिस्टम हमलावरों के साथ खड़ा दिखा.

विज्ञापन

हरियाणा की बीजेपी सरकार ने आंखें मूंद लीं है- अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा ने कहा कि ‘जब किसी आम आदमी को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाती है तो बीजेपी के नेता उसे छुड़ाने पहुंच जाते हैं. लेकिन जब कोई दलित समाज से जुड़ा व्यक्ति बड़ा पद हासिल करता है तो उस पर गंदे वीडियो बनाए जाते हैं, भड़काऊ बयान दिए जाते हैं और उसे नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह मामला भी वैसा ही दिखता है. एक सीनियर ऑफिसर को लगातार प्रताड़ित किया गया और हरियाणा की बीजेपी सरकार ने आंखें मूंद लीं. 10 साल से ज्यादा हो गए बीजेपी को सत्ता में और दलितों पर अत्याचार के आंकड़े लगातार बढ़े हैं. बीजेपी का इको सिस्टम चाहता है कि दलित समाज के लोग ऊंचे पदों पर न पहुंचें.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साहब विदेश घुम रहे हैं

अनुराग ढांडा ने कहा, ‘बाबा साहब के संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है. सरकार चाहे किसी की भी हो, अगर कोई दलित अधिकारी भी इतना दबाव झेलने पर मजबूर हो जाए कि अपनी जान दे दे, तो ये बहुत बड़ा सवाल है. मुख्यमंत्री साहब विदेश में हैं लेकिन प्रदेश में क्या हो रहा है, इसकी किसी को परवाह नहीं.

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहरी जांच होनी चाहिए और जो लोग इसमें शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई हो. आम आदमी पार्टी ने कहा कि दलितों पर किसी भी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जैसे पंजाब में ऐसी मानसिकता के खिलाफ एक्शन हुआ, वैसे ही हरियाणा में भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ