---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

सवा घंटे में पूरा होगा जींद से दिल्ली का सफर, नए हाईवे पर गाड़ियां जल्द भरेंगी रफ्तार

Haryana New Highway NH-352A: हरियाणा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। एक नए हाईवे एनएच-352A का तेजी से निर्माण किया जा रहा है, जिससे दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।

---विज्ञापन---

Haryana New Highway NH-352A: देशभर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इन एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रा में लगने वाला समय कम हो जाएगा, साथ ही इससे जाम की समस्याओं को भी हल किया जाएगा। हरियाणा में भी एनएच-352A नाम से एक हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से जींद से दिल्ली तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। जानिए कब तक इस पर गाड़ियां रफ्तार भर सकेंगी?

1380 करोड़ रुपये लागत

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होता है, जो सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक पहुंचेगा। हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत  1380 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हाईवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली आने वाले लोगों को होगा। यह जींद से दिल्ली तक का सफर आसान कर देगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mumbai Pune Expressway पर 3 घंटे का सफर 1 घंटे में होगा पूरा, जानें कितना लगता है टोल

पहले चरण का काम हुआ पूरा

इस हाइवे का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा, जिसके पहले चरण का काम पूरा किया जा चुका है। इस चरण में गोहाना से जींद तक सड़क निर्माण किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में सोनीपत से गोहाना तक सड़क निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण का काम मार्च महीने तक पूरा किया जाएगा। अप्रैल से इस हाईवे को खोलने का प्लान है, इसके खुलने से सोनीपत से जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा होगा। अभी जींद से दिल्ली का सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा होगा है।

---विज्ञापन---

दिल्ली का सफर होगा आसान

एनएच-352A हाइवे का निर्माण से दिल्ली पहुंचने में कम समय लगेगा। वर्तमान में जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या फिर रोहतक के रास्ता लेना पड़ता है, जो काफी लंबा पड़ता है। इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली पहुंचने में केवल सवा घंटे का समय लगेगा। जींद से दिल्ली का साथ ही इस हाईवे को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

ढाई घंटे कम समय में होगा चंडीगढ़-दिल्ली का सफर

अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना किनारे एक नया हाईवे और बनेगा। इस हाईवे पर सफर करने से चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में ढाई घंटे कम लगेंगे। इसके अलावा इसके निर्माण से जीटी रोड पर ट्रैफिक भी कम होगा। नए हाईवे से दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का सफर आसान हो जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कहां बन रहा देश का पहला साउंड प्रूफ एक्सप्रेसवे? जानें क्या है इसकी खासियत

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 12, 2025 09:55 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola