Nayab Saini Haryana CM: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद सभी की नजरें राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी थीं। सीएम पद के लिए 3 बड़े नाम सामने आ रहे थे। इन चेहरों में एक बार फिर नायब सैनी को तवज्जो दी गई है। बीजेपी की बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। खबरों की मानें तो नायब सैनी कल हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
नायब सैनी के नाम पर लगी मुहर
गृह मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा के विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होना था। सुबह से खबरें सामने आ रही थीं कि इस बार बीजेपी नायब सैनी की बजाए अनिल विज या राव इंद्रजीत को मुख्यमंत्री बना सकती है। मगर ऐसा नहीं हुआ। बीजेपी हाईकमान ने एक बार फिर नायब सैनी के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं हरियाणा के सभी विधायकों ने भी नायब सैनी को सर्वसम्मति से अपना मुख्यमंत्री चुन लिया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा कैबिनेट के 15 मंत्री शॉर्टलिस्ट! BJP हाईकमान ने मंगवाई लिस्ट, जानें किसे मिल सकता कौन-सा पद?
कल होगा शपथ समारोह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम चुने जाने के बाद नायब सैनी बहुमत का दावा पेश करने के लिए राजभवन का रुख करेंगे। वहीं कल यानी गुरुवार को नायब सैनी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेते नजर आएंगे। हरियाणा के पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
पीएम मोदी होंगे शामिल
सीएम सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी जोरों पर हैं। शालीमार ग्राउंड में भव्य मंच तैयार किया गया है। खबरों की मानें तो इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस लिस्ट में कई सूबों के मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल है। इसके अलावा 37 नेताओं को शपथ ग्रहण में आने का निमंत्रण भेजा गया है।
अमित शाह ने दिया बयान
विधायक दल की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। सभी विधायकों ने इस पर सहमित दर्ज कराई और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
यह भी पढ़ें- बाबू सिंह महाराज कौन? जिनके नाम पर बीजेपी ने महाराष्ट्र में चला दांव; बनाया विधानसभा सदस्य
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines