Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
BJP President Mohan Lal Badauli: बीजेपी ने हरियाणा में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सोनीपत की राई विधानसभा सीट से विधायक मोहन लाल बडौली के जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे नायब सिंह सैनी की जगह लेंगे। नायब सिंह सैनी प्रदेश के सीएम बन चुके हैं। मनोहर लाल खट्टर की जगह उन्होंने जिम्मेदारी ली थी। बीजेपी की ओर से प्रेस नोट जारी कर अपने नए अध्यक्ष का ऐलान किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी नियुक्ति की है।
हरियाणा में कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके कारण उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। 62 साल के मोहन लाल सोनीपत के गांव बडौली के रहने वाले हैं। वे पेशे से व्यवसायी और किसान हैं। 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति 16 करोड़ की है। वे सिर्फ 10वीं पास हैं। बडौली का आरएसएस से भी जुड़ाव रहा है। पार्टी संगठन में वे पहले भी भूमिका निभा चुके हैं।
1989 से आरएसएस के मेंबर हैं, जो सोनीपत बीजेपी के भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। 1995 में बीजेपी ने उनको मंडल अध्यक्ष बनाया था। 2024 में बीजेपी ने उनको सोनीपत लोकसभा से मैदान में उतारा था। लेकिन उनको 21816 वोटों से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने हरा दिया था। मोहन लाल को 5 लाख 26 हजार 866 वोट मिले थे। जबकि सतपाल को 5 लाख 48 हजार 682 वोट मिले थे। 2019 में उनको बीजेपी ने राई से टिकट दिया था। कांग्रेस के गढ़ को वे भेदने में कामयाब रहे थे। 2020 में उनको सोनीपत का अध्यक्ष बनाया गया। 2021 में वे प्रदेश महामंत्री बने। 2024 में फिर से महामंत्री बने। चौटाला सरकार में एकमात्र प्रत्याशी थे, जो मुरथल से जिला परिषद का चुनाव जीते थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।