कौन थी सिम्मी चौधरी? जिसकी हत्या से मचा हड़कंप, 6 महीने में ही बन गई थी स्टार

Sonipat Model Simmi Chaudhary Death: मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। शव सोनीपत की नहर से मिला है। दोस्त सुनील पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जानें कौन थी सिम्मी चौधरी?

Simmi Chaudhary

हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Sonipat Model Simmi Chaudhary Death : हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या से हड़कंप मच गया है। उसका शव खरखौदा की नगर से बरामद हुआ है। इससे पहले उसकी बहन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके कुछ ही घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ है। आखिर होटल में काम करने वाली सिम्मी कैसे हरियाणा की फेमस मॉडल बन गई?

विज्ञापन

मामले में नया मोड़

सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में उसके एक दोस्त का जिक्र हो रहा है। सिम्मी चौधरी का दोस्त सुनील था, जो अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। सिम्मी की बहन का दावा है कि उसकी बहन ने फोन किया था और बताया था कि सुनील वहां आ गया है। उसने मारपीट की है और साथ में चलने के लिए कह रहा है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को पता चला कि शीतल अपने दोस्त सुनील के साथ ही गाड़ी में गई थी। सुनील की गाड़ी पानीपत में नहर के अंदर से मिली, जबकि वह घायल अवस्था में नहर से बाहर आ गया था और पानीपत के अस्पताल में भर्ती हो गया। मॉडल शीतल का शव सोनीपत के गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ। उसके शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। गले पर भी तेजधार हथियार के निशान थे।

विज्ञापन

कौन थी सिम्मी चौधरी उर्फ शीतल?

बताया जा रहा है कि सिम्मी चौधरी हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में फेमस पर्सनैलिटी थी। वह पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थी। पहले वह अपने दोस्त सुनील के होटल में काम करती थी, लेकिन बाद में उसने सुनील का साथ और होटल में काम करना छोड़ दिया था। इसके बाद उसने मॉडलिंग शुरू की थी।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि महज 6 महीने में ही सिम्मी चौधरी काफी फेमस हो गई और स्टार बन गई थी। उसने कई एल्बम में काम किया और वह शूटिंग के लिए गई थी, जहां सुनील के पहुंचने की बात कही जा रही है। फिलहाल सुनील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। परिवार वालों का कहना है कि सिम्मी की हत्या में किसी और का नहीं, बल्कि सुनील का ही हाथ है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ