Anil Vij on Abu Azmi: मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर छिड़े विवाद के बीच अब हरियाणा के मंत्री अनिल विज की एंट्री हो गई है। अनिल विज ने समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक अबू आजमी पर निशाना साधा है। विज ने उनको गद्दार तक बता दिया है। विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि औरंगजेब का धर्म और जाति कुछ भी हो, परंतु मुगल आए तो हिंदुस्तान को लूटने के लिए ही थे। उन्होंने हिंदुस्तान में हजारों लोगों का कत्लेआम भी किया। उनकी तारीफ या महिमामंडन करने वाला कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता। ऐसा काम कोई गद्दार ही कर सकता है। अबू आजमी गद्दार है।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के बाद मोहम्मद शमी पर शमा का बड़ा बयान, रमजान में एनर्जी ड्रिंक पीने पर कही ये बात
बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ की थी। आजमी ने औरंगजेब को न्याय पसंद शासक बताया था। आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत सोने की चिड़िया बना गया था। मैं औरंगजेब को क्रूर बादशाह नहीं मानता हूं। औरंगजेब के राजकाज में धर्म की कोई लड़ाई नहीं थी, सिर्फ राजकाज के लिए लड़ाई होती थी। हिंदू और मुसलमान के बीच कोई बैर-भाव नहीं था। आजमी यहीं नहीं रुके थे, उन्होंने दावा किया था कि औरंगजेब के अपने शासनकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया था। औरंगजेब को लेकर इतिहातकारों ने गलत लिखा है।
बाद में मांगी माफी
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अबू आजमी ने अपनी सफाई में कहा कि औरंगजेब को लेकर यह उनका बयान नहीं था। उन्होंने सिर्फ वही कहा, जिसका दावा कई इतिहासकार करते हैं। आजमी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी, लेकिन इसके साथ इतिहासकारों को जोड़ दिया। शिवसेना (शिंदे गुट) के सुप्रीमो और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे आजमी के बयान पर विरोध जताते हुए देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग कर चुके हैं।
संजय राउत का चौंकाने वाला दावा
बता दें कि आजमी के माफी मांगे जाने के बाद भी महाराष्ट्र में उनकी टिप्पणी सियासी मुद्दा बन चुकी है। शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने उनकी टिप्पणी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि धनंजय मुंडे के मामले पर चर्चा न हो, इसको दबाने के लिए अबू आजमी से बयान दिलवाया गया है। राउत ने दावा किया कि सीएम फडणवीस ने खुद मुंडे को फोन कर उनका रिजाइन मांगा है।
यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट्स, अंडरगारमेंट्स…जानें कहां-कहां छिपा लाते हैं सोना?
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines