Haryana Lok sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी 7 फेज की वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को मतगणना के बाद 18वीं लोकसभा का गठन हो जाएगा। इससे पहले आज एक जून को Exit Poll आया। इसमें बताया गया कि देश में किस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिल रहीं हैं? हरियाणा की बात की जाए तो आज अनुमान लग गया कि राज्य में कौन-सी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद में जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि हरियाणा में एग्जिट पोल के आंकड़े क्या संकेत दे रहे हैं?
देखें एग्जिट पोल के आंकड़े…
| News Agency | BJP | INDI Alliance | AAP | Others |
| NEWS24 TODAY’S CHANAKYA | 6 | 4 | 0 | 0 |
| AAJ TAJ-MY AXIS | ||||
| INDIA TV-CNX | 6-8 | 2-4 | 0 | 0 |
| TV9-POLSTART-PEOPLE’S INSIGHT | ||||
| ABP-CVOTERS |
News24-टुडेज चाणक्या का लोकसभा एनालिसिस 2024
News24-टुडेज़ चाणक्या के लोकसभा एनालिसिस 2024 हरियाणा में भाजपा सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें मिल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, वहीं आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। एनालिसिस के अनुसार, भाजपा को हरियाणा की 6±2 सीटें मिल रही हैं और वोट शेयर 46±3 प्रतिशत रहेगा। कांग्रेस को 4±2 सीटें मिल रही हैं और वोट प्रतिशत 46±3 रह सकता है। बाकी दोनों दलों का वोट प्रतिशत 8±3 रहने का अनुमान है।
हरियाणा में 5 राजनीतिक दलों में कड़ा मुकाबला
हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद हैं। भाजपा, कांग्रेस, AAP, इनेलो, जजपा में कांटे की टक्कर है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुमारी सैलजा, अशोक तंवर, नवीन जिंदल, राज बब्बर समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। BJP ने इस बार 4 मौजूदा सांसदों की टिकट काटकर उनकी सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेला है। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें करनाल से चुनावी रण में उतार दिया गया। हरियाणा में इस समय भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं।
हरियाणा में 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने Haryana की सभी 10 सीटें जीती थीं। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद JJP भी इस बार चुनावी रण में भाजपा को टक्कर दे रही है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। एक सीट कुरुक्षेत्र कांग्रेस ने AAP को दी हुई है, क्योंकि हरियाणा के कुछ जिलों में कांग्रेस की अच्छी खासी पकड़ है, वहीं हाल ही में भाजपा सरकार में हुई उठापटक और जोड़-तोड़ के चलते पार्टी की इमेज पर थोड़ा असर पड़ा है। ऐसे में इस बार यह देखना भी काफी दिलचस्प रहेगा कि मनोहर लाल खट्टर बतौर सांसद अपनी पारी शुरू कर पाते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: अंतिम चरण का मतदान जारी, कुछ घंटों में सामने आ जाएंगे एग्जिट पोल्स
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines