Nafe Singh Rathee Shot : हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भून दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई है। बदमाशों ने रविवार को उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। इस हमले में नफे सिंह राठी और उनके तीन सुरक्षा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में एक सुरक्षा कर्मी की भी मौत हो गई है।
बराही रेलवे फाटक के पास हुई घटना
यह घटना बहादुरगढ़ के बराही रेलवे फाटक के पास घटी। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में सुरक्षा कर्मी भी थे। रास्ते में हुंडई आई10 गाड़ी से आए हमलावरों ने पूर्व विधायक की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से बरामद गोलियों के खोखे के आधार पर कहा सकता है कि पूर्व विधायक पर 18 गोलियां चलाई गईं।
यह भी पढ़ें : रेस्क्यू करने गई फॉरेस्ट टीम पर टाइगर का हमला, राजस्थान से हरियाणा तक मचाया आतंक
पूर्व विधायक समेत चार लोगों को लगी थीं गोलियां
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार लोगों को गोलियां लगीं। सभी को गंभीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। साथ ही एक सुरक्षा कर्मी ने भी दम तोड़ दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढे़ं : यूपी-हरियाणा और राजस्थान में आतंक मचाने वाले गैंगस्टर राजू भाटी की मौत, सामने आई बड़ी वजह
पूर्व सीएम ने नफे सिंह राठी की मौत पर जताया दुख
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
सीआईए और एसटीएफ की टीमें कर रही जांच
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि हमें फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। सीआईए और एसटीएफ की टीमें मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines