'तोंद वाले पुलिसकर्मियों को लाइन हााजिर करें, उन्हें अपराधियों को पकड़ने में दिक्कत होती है', हरियाणा के गृह मंत्री का निर्देश

Former Haryana Minister Anil Vij

हरियाणा के मंत्री अनिल विज। (File Photo)

Haryana Overweight Cops: हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों को फिर से फिट होने तक पुलिस लाइन में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

विज ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखित निर्देश जारी करते हुए कहा कि विभाग में कई पुलिस कर्मियों का वजन अधिक है और उन्हें पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। आधिकारिक बयान के अनुसार, विज ने एसीएस (गृह) को निर्देश जारी किए कि जिन पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ गया है और बढ़ता ही जा रहा है, वे व्यायाम के माध्यम से फिट हो सकें, इसलिए उन्हें लाइन हाजिर किया जाए।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल विज ने कहा कि ये देखा गया है कि पुलिस विभाग में कई पुलिस कर्मियों का वजन अधिक हो गया है और समय के साथ (समय के साथ) उनका वजन और अधिक (अधिक बढ़ रहा है) हो रहा है।

विज्ञापन

विज ने लिखा, “पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की फिटनेस बनाए रखने के लिए मैं चाहता हूं कि अधिक वजन वाले सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया जाए और जब तक वे ड्यूटी के लिए फिट नहीं हो जाते, उन्हें व्यायाम करवाएं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ