Haryana Home Minister Anil Vij Threats Hooligans, अंबाला: गब्बर के नाम से जाने जाते हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को बदमाशों को खुली चेतावनी दी है कि वो या तो गुंडागर्दी छोड़ दें या फिर हरियाणा से बाहर जाने के लिए पतली गली पकड़ लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर हरियाणा पुलिस ऐसे लोगों का जीना हराम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। विज ने यह बात अंबाला छावनी में आते खुखरैन भवन के साथ 1 करोड़ 32 लाख से बनने वाले पुलिस चौकी हाउसिंग बोर्ड के शिलान्यास के बाद मंच से संबोधन के बीच कही है।
-
अंबाला छावनी के इलाके में 1 करोड़ 32 लाख से बनने वाले पुलिस चौकी हाउसिंग बोर्ड के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे गृह मंत्री अनिल विज
-
कहा-मैंने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। उनका घोषणा पत्र एक लाइन का है, ‘काम किया था काम करेंगे’
शिलान्यास समारोह में आज सबसे पहले पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन हरियाणा के एमडी डॉ. आरसी मिश्रा और अम्बाला रेंज के आईजी शिबास कबिराज ने गुलदस्ता भेंट करके गृह मंत्री का स्वागत किया। शिलान्यास के बाद यहां मौजूद लोगों को हरियाणा सरकार की उपलब्घि बताते हुए अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में जल्द बन रही आधुनिक पुलिस चौकी से सिर्फ इलाके के लोगों का ही भला नहीं होगा, बल्कि यहां पुलिस को भी बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। जिस जगह नई पुलिस चौकी बनने वाली है, वहां पहले सारे शहर की गंदगी डाली जाती थी। पास ही सुभाष पार्क की जगह पर भी पहले गंदगी के ढेर होते थे, लेकिन अब यहां पार्क में हर सुविधा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने एक प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे थे, जहां पहले गंदगी थी और सुधार के बाद अब वहां सुंदर पार्क बना हो। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे हरियाणा से सिर्फ नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क की ही सिफारिश की गई है।
यह भी पढ़ें: ‘शहीद सम्मान योजना’ की हरियाणा विधानसभा में चर्चा; पूर्व सीएम हुड्डा बोले- खट्टर सरकार भी इसे लागू करे
इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है। कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। उनका घोषणा पत्र एक लाइन का है, ‘काम किया था काम करेंगे’। उसी के आधार पर वह काम कर भी रहे हैं। पुलिस को प्रोत्साहन देने की दिशा में किए जा रहे काम पर विज ने कहा कि उनकी तरफ से की गई हर साल 30 इनाम देने की घोषणा के अनुसार 10 होनहार पुलिस वालों को मुख्यमंत्री और 10 को उनके द्वारा (गृह मंत्री अनिल विज खुद) दिए जाएंगे। इस इनाम में छह माह का सेवा विस्तार और एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है। इसी तरह 10 अवार्ड डीजीपी द्वारा दिए जाएंगे। करोड़ों का नशा पकड़ने वाले अम्बाला छावनी थाने के एसएचओ नरेश कुमार को होम मिनिस्टर अवार्ड देने की सिफारिश की जा चुकी है।
इसी के साथ गृह मंत्री ने राज्य में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों को खुली-नंगी चेतावनी दी है, ‘प्रदेश में किसी भी तरह की गुंडागर्दी व दंबगई बर्दाशत नहीं की जाएगी, गुंडागर्दी करने वाले या गुंडागर्दी छोड़ दो, या मेरा हरियाणा छोड़ दो, पुलिस गुंडों को चैन से रहने नहीं देगी और पुलिस को मैनें खुली छूट दे रखी है’।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
15 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines