हरियाणा में ASI और SI से लेकर हवलदार तक 372 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गृहमंत्री के आदेश पर सबसे बड़ा एक्शन

Haryana Home Minister 372 Policeman Suspended: गृह मंत्री ने काम में लापरवाही बरतने वाले 372 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

image - 2023-10-24T171226.146

Haryana Home Minister 372 Policeman Suspended: हरियाणा की राज्य सरकार ने 372 जांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। 372 जांच अधिकारियों को सस्पेंड करने का ये फैसला राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का है। अपने इसी की वजह से मंत्री अनिल विज बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। विज के आदेश से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। गृह मंत्री ने इन आधिकारियों को इनकी काम में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार, इन आधिकारिओं ने एक साल में दर्ज हुई कई FIR की जांच के बीच में अटका रखा है।

विज्ञापन

ASI और SI से लेकर हवलदार तक पुलिसकर्मी सस्पेंड

गृह मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को विभाग के 372 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इन आधिकारियों पर आरोप है कि इन्होनें अपने अंदर आए 3229 FIR की जांच को बीच में अटका रखा हुआ है। सस्पेंड होने वाले कर्मचारियों ASI और SI से लेकर हवलदार तक शामिल है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अनिल विज इस बात से नराज है कि उनके द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी जांच अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन

गृह मंत्री का DSP को आदेश

गृह मंत्री द्वारा डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लिखे गए पत्र में साफ-साफ शब्दों में पुलिस विभाग के 372 जांच अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो अपने पास रखे लंबित केसों को DSP के पास ट्रांसफर कर दे। वहीं, संबंधित DSP को आदेश दिया गया है कि वो एक महीने के अंदर इन 3229 केसों को निपटा करें। अगर वो एक महीने के अंदर इन केसों को नहीं निपटा कर पाते हैं तो उनके ऊपर भी विभागिया कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

372 निलंबित जांच अधिकारियों की लिस्ट

सस्पेंड होने वाले जांच अधिकारी में सबसे ज्यादा सिरसा जिले के 66, गुरुग्राम के 60, यमुनानगर के 57, फरीदाबाद के 32, करनाल के 31, रोहतक के 31, अंबाला का 30 पंचकूला के 10, हिसार के 14, पानीपत के 3, रेवाड़ी के 5, जींद के 24 और सोनपीत के 9 अधिकारी शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ