हरियाणा के गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में सिंगर बाल-बाल बच गए। वारदात को कार सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि बदमाशों के फायरिंग करने पर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया ने अपनी गाड़ी भगा ली थी, जिससे उनकी जान बच गई।
गांव के पास बादशाहपुर SPR रोड पर की फायरिंग
बताया जा रहा है कि सोमवार रात सिंगर फाजिलपुरिया अपनी कार से फाजिलपुर गांव की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में पंच सवार बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। तभी राहुल ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा ली और उसे तेजी से दौड़ाते हुए गांव की तरफ भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुछ दूरी तक राहुल का पीछा भी किया था, लेकिन फिर वापस लौट गए। इस घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर गुरुग्राम पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के पास था इनपुट
सूत्रों के मुताबिक, STF के पास इस हमले को लेकर इनपुट था कि बदमाश किसी सिंगर को निशाना बनाने वाले हैं। इस इनपुट के बाद STF अलर्ट मोड में थी। जैसे ही राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की घटना सामने आई तो STF के अधिकारी इसकी जांच में जुट गए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि राहुल पर किसने फायरिंग की है। इस हमले के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है?
एल्विश यादव के केस में आया था नाम
नोएडा में एल्विश यादव की रेप पार्टी में सांपों का जहर वाले मामले में राहुल फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया था। राहुल का एल्विश का दोस्त बताया जाता है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को नोटिस भी भेजा था। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नोएडा पुलिस ने राहुल से पूछताछ भी की थी, लेकिन जांच के दौरान उसका रेव पार्टी से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया था।
‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाने से बनाई पहचान
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया देहातीवुड का बड़ा नाम है। उनके कई देहाती गाने बहुत मशहूर हुए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर उनके लाखों फॉलोअर हैं। राहुल ने बॉलीवुड फिल्म कपूर एंड संसमें ‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाना गाकर धमाका कर दिया। इसके बाद राहुल ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई गाने गाए।
लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं राहुल
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। साल 2024 में राहुल ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम से चुनाव लड़ा था। काफी मेहनत के बाद भी राहुल चुनाव हार गए थे।
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
12 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines